Wednesday, September 27, 2023
spot_img

Asia Cup 2023: एशिया कप से पहले विराट कोहली ने बदला लुक, नए हेयर स्टाइल में लग रहे कूल

प्रतिरूप फोटो

Twitter

Kusum । Aug 28 2023 3:50PM

श्रीलंका के लिए रवाना होने से पहले भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपना लुक चेंज किया है। दरअसल, उन्होंने नया हेयर स्टाइल किया है जिसमें वो बेहद कूल नजर आ रहे हैं।

एशिया कप शुरू होने में अब बस दो दिन का समय शेष है। वहीं टीम इंडिया 29 अगस्त को श्रीलंका के लिए रवाना होगी। लेकिन श्रीलंका के लिए रवाना होने से पहले भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपना लुक चेंज किया है। दरअसल, उन्होंने नया हेयर स्टाइल किया है जिसमें वो बेहद कूल नजर आ रहे हैं। इसकी तस्वीर उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की। 

एशिया कप में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत अपने चिर परिचित प्रतिद्वंद्वी टीम पाकिस्तान के खिलाफ 2 सितंबर से करेगी। जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है। लेकिन उससे पहले भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली नए लुक में नजर आ रहे हैं। कोहली अक्सर किसी ना किसी कारण चर्चाओं में रहते हैं। फिर चाहे वो क्रिकेट मैदान पर अपने लंबे-लंबे शॉट के कारण हो या फिर अपने स्टाइलिश लुक के कारण, लोग अक्सर उनके स्टाइल को फॉलो करते हैं। 

बता दें कि, कोहली ने इस साल ये दूसरी बार अपना हेयरस्टाइल चेंज करवाया है। इससे पहले उन्होंने आईपीएल 2023 शुरू होने से पहले करवाया था। वहीं इस बार उन्होंने अपने हेयरस्टाइल में साइड जीरो और बीच और पीछे के बाल बड़े रखे हैं। उनकी दाढ़ी उनके हेयरस्टाइल से मैच कर रही है। फैंस को उनका ये नया लुक बेहद भा रहा है। जिस कारण लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

बहरहाल, पिछले साल की तर्ज पर इस साल भी फैंस कोहली से एशिया कप में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं। बता दें कि, पिछले साल एशिया कप में कोहली ने लंबे समय बाद अपनी फॉर्म में वापसी की थी। कोहली ने अब तक एशिया कप में 11 मैचों की 10 पारियों में 613 रन बनाए हैं। इस इवेंट में उनका सर्वाधिक स्कोर 183 रन का है। जो उन्होंने 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ बनया था। इसके अलावा एशिया कप में उनके द्वारा जड़े गए 3 शतक और 1 अर्धशतक भी शामिल है।

अन्य न्यूज़




Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments