प्रतिरूप फोटो
Social Media
आईपीएल 2024 की नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस ने घोषणा की है कि उनके गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड 9 साल बाद फ्रेंचाइजी छोड़ रहे हैं।
आईपीएल की 5 बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियन को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, आईपीएल 2024 की नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस ने घोषणा की है कि उनके गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड 9 साल बाद फ्रेंचाइजी छोड़ रहे हैं। बॉन्ड, जिन्हें उनके समय के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक माना जाता है उन्होंने गेंदबाजी कोच के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान एमआई को 4 आईपीएल ट्रॉफी दिलाई। वहीं बता दें कि, बॉन्ड आईपीएल में मुंबई इंडियंस के अलावा एमआई एमिरेट्स के मुख्य कोच भी हैं।
मुंबई इंडियंस फ्रेंचाईजी से अलग होने से पहले बॉन्ड ने एमआई मालिकों और उनके फैंस को धन्यवाद देते हुए कहा कि, मैं पिछले 9 सीजन के लिए एमआई वन फैमिली का हिस्सा बनने के अवसर के लिए अंबानी परिवार को धन्यवाद देना चाहता हूं। मैदान के अंदर और बाहर इतनी सारी बेहतरीन यादों के साथ ये एक अविश्वनीय अनुभव रहा है। मैं बहुत भाग्यशाली रहा हूं कि मुझे इतने सारे महान लोगों, खिलाड़ियों और स्टाफ दोनों के साथ काम करने और उनके साथ मजबूत रिश्ते बनाने का मौका मिला। मैं उन सभी को याद करूंगा और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं। आखिर में एमआई पलटन को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद।
अन्य न्यूज़
Recent Comments