प्रतिरूप फोटो
Social Media
फिडे वर्ल्ड कप फाइनल में प्रज्ञानंद का वर्ल्ड कप चैंपियन बनने का सपना टूट गया। जबकि कार्लसन ने बेहतरीन जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया।
भारत के 18वर्षीय ग्रैंडमास्टर रमेशबाबू प्रज्ञानंद और नॉर्वे के पांच बार के वर्ल्ड चैंपियन मैग्नस कार्लसन के बीच फिडे वर्ल्ड कप फाइनल खेला गया। जिसमें प्रज्ञानंद का वर्ल्ड कप चैंपियन बनने का सपना टूट गया। जबकि कार्लसन ने बेहतरीन जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया।
फाइनल में पहले दो राउंड खेले जा चुके हैं और ये दोनों गेम ड्रॉ पर समाप्त हुए। इसके बाद टाईब्रेकर से नतीजा निकला। हालांकि, इस दौरान प्रज्ञानंद ने दोनों बाजियों में 32 वर्षीय कार्लसन को कड़ी टक्कर दी। दोनों के बीच पहली बाजी में 34 चालों तक खेल हुआ। लेकिन नतीजा नहीं निकल पाया। दूसरी बाजी में दोनों के बीच 30 चालें चली गईं। दोनों बाजी ड्रॉ होने के बाद टाईब्रेकर से नतीजा निकला जो कि, कार्लसन के पक्ष में रहा।
🏆 Magnus Carlsen is the winner of the 2023 FIDE World Cup! 🏆
Magnus prevails against Praggnanandhaa in a thrilling tiebreak and adds one more prestigious trophy to his collection! Congratulations! 👏
📷 Stev Bonhage #FIDEWorldCup pic.twitter.com/sUjBdgAb7a
— International Chess Federation (@FIDE_chess) August 24, 2023
वहीं बता दें कि, कार्लसन ने टाईब्रेकर का पहला गेम जीतकर प्रज्ञानानंदा के खिलाफ 1-0 की बढ़त बना ली है। प्रज्ञानानंदा के पास पहले गेम में समय खत्म हो चुका था। जबकि कार्लसन के पास काफी समय बचा हुआ था।
पहले रैपिड राउंड में प्रज्ञानानंदा ने 25 मूव के बाद कार्लसन पर दबाव बनाया हुआ है। प्रज्ञानानंद के पास काफी समय बचा हुआ था लेकिन 27 मूव के बाद दोनों के पास चार से कम मिनट का समय बचा था।
अन्य न्यूज़
Recent Comments