Saturday, June 3, 2023
spot_img

Mumbai Indians नहीं Delhi Capitals हो सकती थी WPL की विजेता, Shafali Verma को फाइनल मुकाबले में No Ball पर दिया आउट अब हुआ बवाल

प्रतिरूप फोटो

ANI Image

महिला प्रीमियर लीग के पहले संस्करण के फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को मुंबई इंडियंस से हार का सामना करना पड़ा है। इसी के साथ ट्रॉफी उठाने का दिल्ली कैपिटल्स का सपना अधूरा रह गया है। वहीं इस मुकाबले में शेफाली वर्मा के आउट होने को लेकर चर्चा हो रही है।

महिला प्रीमियर लीग 2023 का फाइनल मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मुकाबले में दिल्ली की टीम ने जहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, जो उनके हक में साबित नहीं हुआ। इस मुकाबले की शुरुआत में ही टॉस हारने वाली मुंबई इंडियंस ने ट्रॉफी जीत ली। इस मुकाबले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम को शुरुआत में ही कई समस्याओं का सामना करना पड़ा।

मैच में दिल्ली की पारी की ओपनिंग करने उतरी शेफाली वर्मा पहले ओवर में टीम को शानदार शुरूआत नहीं दे सकी। पहले ओवर में सिर्फ दो रन बनाए गए। इसके बाद दूसरे ओवर की पहली गेंद पर शेफाली ने छक्का जड़ा। इसके बाद अगली ही गेंद पर उन्होंने चौका जड़ा। ओवर की तीसरी गेंद फुलटॉस आई, जिसे खेलने पर शेफाली वर्मा कैच आउट हो गई।

शेफाली वर्मा के कैच आउट होने को लेकर अब सोशल मीडिया पर कई सवाल आठाए जा रहे है। दरअसल कहा जा रहा है कि नियमों के मुताबिक जिस गेंद पर शेफाली वर्मा को आउट दिया गया वो नो बॉल थी क्योंकि वो कमर से ऊपर की हाइट पर थी। इस आउट के बाद नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़ी कप्तान मेग लैनिंग और खुद शेफाली वर्मा ने भी एंपायर से सवाल किया। यहां तक की दिल्ली कैपिटल्स ने एक रिव्यू भी लिया मगर उनका रिव्यू बेकार गया। इस गेंद को दिल्ली कैपिटल्स ने नो बॉल बताया है।

रिव्यू के दौरान थर्ड एंपायर ने गेंद की हाईट देखकर तय किया कि गेंद की हाई वेस्ट तक थी और गेंज स्टंप्स के ऊपर जा रही थी। इस गेंद को थर्ड एंपायर ने नो बॉल करार नहीं दिया और शेफाली वर्मा को आउट दिया गया। हालांकि खुद दिल्ली कैपिटल्स ने इस गेंद और आउट को लेकर कई सवाल उठाए। इस आउट को लेकर ट्विटर पर भी घमासान मचा हुआ है। वहीं मुंबई की जीत के बाद इस आउट को लेकर अधिक सवाल किए जा रहे है।

अन्य न्यूज़




Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments