Wednesday, September 27, 2023
spot_img

इंग्लैंड ने मैत्री मैच में स्कॉटलैंड और जर्मनी ने फ्रांस को हराया

प्रतिरूप फोटो

ICC Twitter

डोर्टमंड में खेले गए मैत्री मैच में जर्मनी ने विश्व कप के उपविजेता फ्रांस को 2-1 से हराया। जर्मनी की टीम को शनिवार को जापान से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद उसने हैंसी फ्लिक को कोच पद से हटा दिया था।

 स्टार स्ट्राइकर जूड बेलिंगहैम के शानदार प्रदर्शन से इंग्लैंड ने फुटबॉल में अपने सबसे पुराने प्रतिद्वंदी स्कॉटलैंड को एक मैत्री मैच में 3-1 से पराजित किया।
बेलिंगहैम ने एक गोल किया और हेरी केन को एक गोल करने में मदद की। मेजबान स्कॉटलैंड की तरफ से कोई भी खिलाड़ी गोल नहीं कर पाया।

उसके खाते में एकमात्र गोल हैरी मैगुइरे कि आत्मघाती गोल के कारण जुड़ा।
उधर डोर्टमंड में खेले गए मैत्री मैच में जर्मनी ने विश्व कप के उपविजेता फ्रांस को 2-1 से हराया। जर्मनी की टीम को शनिवार को जापान से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद उसने हैंसी फ्लिक को कोच पद से हटा दिया था।

इस बीच यूरोपीय चैंपियनशिप के क्वालीफाइंग मैचों में स्पेन ने साइप्रस को 6-0 से,ऑस्ट्रिया ने स्वीडन को 3-1 से, नार्वे ने जॉर्जिया को 2-1 से, रोमानिया ने कोसोवा को 2-0 से, स्विट्जरलैंड ने एंडोरा को 3-0 से और इजराइल ने बेलारूस को 1-0 से हराया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।



अन्य न्यूज़




Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments