Tuesday, October 3, 2023
spot_img

सौराष्ट्र के पूर्व क्रिकेटर धर्मराजसिंह जडेजा का कैंसर से जूझने के बाद निधन

प्रतिरूप फोटो

Pixabay.com

सौराष्ट्र क्रिकेट संघ की विज्ञप्ति के अनुसार धर्मराजसिंह ने बताया की लंबे समय तक कैंसर से जूझने के बाद सोमवार को यहां निधन हो गया। वह 65 वर्ष के थे।

सौराष्ट्र के पूर्व क्रिकेटर धर्मराजसिंह जडेजा का लंबे समय तक कैंसर से जूझने के बाद सोमवार को यहां निधन हो गया। वह 65 वर्ष के थे।
सौराष्ट्र क्रिकेट संघ की विज्ञप्ति के अनुसार धर्मराजसिंह ने 1976-77 से लेकर 1983-84 तक 17 प्रथम श्रेणी मैच खेले जिसमें उन्होंने बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी से 34 विकेट लिए।

उन्होंने रणजी ट्रॉफी में 16 मैचों में सौराष्ट्र का प्रतिनिधित्व किया।
वह सौराष्ट्र के पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर राजेंद्रसिंह जडेजा के छोटे भाई थे। राजेंद्रसिंह ने अपने करियर में 50 प्रथम श्रेणी मैच और 11 लिस्ट ए मैच खेले थे। उनका 2021 में निधन हो गया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।



अन्य न्यूज़




Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments