Wednesday, November 29, 2023
spot_img

Hockey India ने आरपी सिंह को चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया

प्रतिरूप फोटो

Google Creative Commons

आरपी सिंह के अलावा पैनल के अन्य सदस्यों में बलविंदर सिंह, मोहम्मद रियाज, एमएम सोमाया, सुभद्रा प्रधान, सरदार सिंह, बीपी गोविंदा, चिंगलेनसाना सिंह कंजुगम, रजनीश मिश्रा, वीआर रघुनाथ, समीर दाद, युवराज वाल्मीकि, जॉयदीप कौर और असुंता लाकड़ा शामिल हैं।

भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और उत्तर प्रदेश के खेल निदेशक आरपी सिंह को हरबिंदर सिंह की जगह हॉकी इंडिया की चयन समिति का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
आरपी सिंह को मंगलवार को इस पद पर नियुक्त किया गया और नई समिति 15 अप्रैल से प्रभावी होगी।
आरपी सिंह के अलावा पैनल के अन्य सदस्यों में बलविंदर सिंह, मोहम्मद रियाज, एमएम सोमाया, सुभद्रा प्रधान, सरदार सिंह, बीपी गोविंदा, चिंगलेनसाना सिंह कंजुगम, रजनीश मिश्रा, वीआर रघुनाथ, समीर दाद, युवराज वाल्मीकि, जॉयदीप कौर और असुंता लाकड़ा शामिल हैं।

समिति में राष्ट्रीय पुरुष और महिला टीम के मुख्य कोच, वैज्ञानिक सलाहकार और हाई परफोर्मेंस निदेशक शामिल होंगे।
हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने आरपी सिंह को लिखे पत्र में कहा, ‘‘27 मार्च 2023 को आयोजित हॉकी इंडिया के कार्यकारी बोर्ड की 98वीं बैठक में हॉकी इंडिया समितियों के लिए नियुक्तियों की समीक्षा की गई।’’
उन्होंने लिखा, ‘‘हमें आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हॉकी इंडिया के कार्यकारी बोर्ड ने सर्वसम्मति से 15 अप्रैल 2023 से हॉकी इंडिया चयन समिति के अध्यक्ष के रूप में आपकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

हॉकी इंडिया की ओर से मैं हॉकी इंडिया चयन समिति के अध्यक्ष के रूप में आपकी नियुक्ति पर बधाई देना चाहूंगा।’’
आरपी सिंह 1998 में जूनियर चयन समिति के सदस्य हुआ करते थे और 2021 में हॉकी इंडिया की हाई परफोर्मेंस और विकास समिति के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया।
वह 2021 में सीनियर चयन पैनल के सदस्य बने।
आरपी सिंह शनिवार को बेंगलुरू में भारतीय टीम के दो दिवसीय चयन ट्रायल के साथ अपना कार्यकाल शुरू करेंगे।

Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।



अन्य न्यूज़




Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments