Thursday, December 7, 2023
spot_img

IND vs AUS: वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका, बस करना होगा ये काम

प्रतिरूप फोटो

Social Media

Kusum । Oct 8 2023 3:10PM

रोहित शर्मा के पास वर्ल्ड कप में इतिहास रचने का सुनहरा मौका भी है। दरअसल, वे दुनिया के पहले ऐसे क्रिकेटर बन सकते हैं।

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से देश को काफी उम्मीदें हैं। हर कोई चाहता है कि, उनकी कप्तानी में टीम इंडिया खिताब जीते और उनका प्रदर्शन भी दमदार हो। इस बीच रोहित शर्मा के पास वर्ल्ड कप में इतिहास रचने का सुनहरा मौका भी है। दरअसल, वे दुनिया के पहले ऐसे क्रिकेटर बन सकते हैं। जिन्होंने वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे तेज 1000 रन पूरे किए हो। इसके अलावा भी कई रिकॉर्ड रोहित शर्मा के निभाने पर होंगे। 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जब रोहित शर्मा बल्लेबाजी करने आएंगे तो उनसे उम्मीद होगी कि वे कम से कम 22 रन बनाएं। वहीं वे 22 रन बनाते ही वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। 17 पारियों में रोहित शर्मा ने अबतक 978 रन बनाए हैं। भारत के लिए वे ऐसा करने वाले चौथे क्रिकेटर होंगे। सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और विराट कोहली ही एक हजार या इससे ज्यादा रन बना सके हैं। 

ODI क्रिकेट में छक्कों का तिहरा शतक  लगाने का मौका

वहीं इसके अलावा अगर रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो छक्के जड़ देते हैं तो वे एक देश के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में जड़ने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। रोहित ने 84 छक्के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़े हैं। जबकि क्रिस गेल ने इंग्लैंड के खिलाफ 85 छक्के जड़े थे। इसके अलावा उनको वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में छक्कों का तिहरा शतक पूरा करने के लिए अभी 8 छक्कों की जरूरत है। वे जल्द इस आकंड़े पर पहुंच जाएंगे। 

अन्य न्यूज़




Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments