प्रतिरूप फोटो
Social Media
शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। लेकिन उससे पहले पाकिस्तान टीम को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, भारत के खिलाफ शाहीन अफरीदी के खेलने पर सस्पेंस है।
2 सितंबर यानी शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। लेकिन उससे पहले पाकिस्तान टीम को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, भारत के खिलाफ शाहीन अफरीदी के खेलने पर सस्पेंस है। नेपाल के खिलाफ पहले मैच में वो पूरी तरह से लय में नजर नहीं आए। साथ ही वो फिट भी नहीं थे, इस दौरान उनके पास डॉक्टर को भी देखा गया था। पाकिस्तान का दूसरा मैच भारत के साथ 2 सितंबर को है।
पाकिस्तान टीम ने एशिया कप की शुरुआत जीत के साथ कर दी है। जबकि टीम इंडिया शनिवार को पहला मैच होगा। रोहित शर्मा एंड कंपनी के लिए कई चुनौतियां हैं। नेपाल पर बड़ी जीत के बाद वनडे रैंकिंग में नंबर 1 होना पाकिस्तान के लिए मजबूत माना जा रहा है।
वहीं नेपाल के खिलाफ मैच में शाहीन अफरीदी चोट से परेशान नजर आ रहे थे। इसके बाद वो डॉक्टर और फिजियो के साथ मैदान से बाहर चले गए थे। अफरीदी ने नेपाल के खिलाफ 5 ओवरों में 27 रन देकर 2 विकेट झटके थे। मैदान पर फील्डिंग के दौरान उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था।
अन्य न्यूज़
Recent Comments