Sunday, June 4, 2023
spot_img

जानें कौन हैं लखनऊ का सपना तोड़ने वाले आकाश मधवाल जिन्होंने 24 साल तक नहीं पकड़ी थी लेदर बॉल

ANI

29 वर्षीय मधवाल ने मैच में 3.3 ओवर की गेंदबाजी की। इसमें उन्होंने 5 रन देकर 5 विकेट हासिल किया। प्लेऑफ में ऐसा करने वाले वह पहले गेंदबाज बन गए हैं। लेकिन यह पहली बार नहीं है कि मुंबई इंडियंस को मधवाल पर भरोसा जताने का फायदा मिल रहा है।

बुधवार को आईपीएल 2023 के एलीमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ को हरा दिया। आईपीएल 2023 में खराब शुरूआत के बावजूद भी मुंबई ने जबरदस्त वापसी की है। हालांकि, यह बात भी सही है कि इस बार भी मुबंई की गेंदबाजी कमजोर दिखी। इसका मुख्य कारण यह रहा कि इस बार टीम के साथ जसप्रीत बुमराह नहीं रहे। टीम ने जोफ्रा ऑर्चर पर खर्च तो खूब किया पर वह लगातार चोटिल ही रहे। लेकिन मुंबई इंडियंस को लखनऊ के खिलाफ गेंदबाजों की ही बदौलत जीत मिली है। इस जीत के हीरो रहे आकाश मधवाल। शायद ही 15 मई 2023 से पहले कोई आकाश मधवाल का नाम जानता हो। लेकिन अचानक वह मुंबई के लिए हीरो बनकर उभरे हैं। 

29 वर्षीय मधवाल ने मैच में 3.3 ओवर की गेंदबाजी की। इसमें उन्होंने 5 रन देकर 5 विकेट हासिल किया। प्लेऑफ में ऐसा करने वाले वह पहले गेंदबाज बन गए हैं। लेकिन यह पहली बार नहीं है कि मुंबई इंडियंस को मधवाल पर भरोसा जताने का फायदा मिल रहा है। इससे पहले लीग मैच के एक अहम मुकाबले में भी आकाश मधवाल ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 4 ओवर में 37 रन देकर 4 सफलताएं हासिल की थी। वह इस सीजन सात मैचों में 7.77 की इकॉनमी और 9.92 के स्ट्राइक रेट से 13 विकेट ले चुके हैं। आकाश मधवाल शुरू से ही क्रिकेट में नहीं थे। उन्होंने शौकिया तौर पर क्रिकेट खेलना शुरू किया था। आकाश ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। इंजीनियरिंग में बाद उन्होंने किक्रेट की तरफ रूख किया। 

24 साल की उम्र तक आकाश ने सिर्फ टेनिस बॉल से खेलते रहे थे। उन्होंने तब तक कभी लेदर बॉल को हाथ तक नहीं लगाया था। लेकिन 2019 में एक बार वह उत्तराखंड के ट्रायल के लिए गए। इस दौरान उनपर उत्तराखंड के तत्कालीन कोच और पूर्व भारतीय ओपनर वसीम जाफर की नजर पड़ी। वसीम जाफर ने ने मधवाल को राज्य की ओर से चुना। लेकिन पूर्व तेज गेंदबाज मनीष झा के उत्तराखंड के कोच बनने के बाद ही मधवाल तेज गेंदबाज के रूप में खिलने लगे। आकाश मधवाल उत्तराखंड में रुड़की के ढंडेरा के रहने वाले हैं। धीरे-धीरे वह राज्य के लिए खेलने लगे। 2021 में उन्हें बैंगलोर ने नेट बॉलर के तौर पर जोड़ा। 2023 के मेगा निलामी में वह अनसोल्ड रहे।

सूर्यकुमार यादव के चोटिल हो जाने के बाद उन्हें मुंबई इंडियंस ने अपने खेमे में जोड़ा। 2022 में उन्हें खलने का कोई मौका नहीं मिला। 2023 में भी मुंबई ने उन्हें 20 लाख की कीमत पर टीम में बनाए रखा। जोफ्रा के चोटिल होने के बाद उन्हें टीम में खेलने का मौका मिला। कप्तान रोहित शर्मा उनसे बहुत प्रभावित थे। रोहित ने मैच बाद कहा कि वह (आकाश) पिछले साल एक सहायक गेंदबाज के रूप में टीम का हिस्सा था, और एक बार जोफ्रा चला गया था और मुझे पता था कि उसके पास हमारे लिए काम करने का कौशल और चरित्र है। वहीं, आकाश ने कहा कि मैं काफी अभ्यास कर रहा हूं और अपने मौके का इंतजार कर रहा हूं। मैंने इंजीनियरिंग की है, क्रिकेट मेरा जुनून है और मैं 2018 से इसका इंतजार कर रहा हूं। निकोलस पूरन का विकेट मेरे लिए सबसे सुखद रहा।

अन्य न्यूज़




Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments