Friday, December 8, 2023
spot_img

Rajasthan Royals और Chennai Super Kings के खिलाफ मुकाबले में चोटिल हुए MS Dhoni, अगला मैच खेलने पर संशय

प्रतिरूप फोटो

ANI Image

चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच 12 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में चेन्नई की टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इस मुकाबले में अंतिम गेंद तक जीत की उम्मीद में चेन्नई सुपर किंग्स के फैन महेंद्र सिंह धोनी पर नजरें जमाए थे मगर टीम को जीत नहीं मिल सकी।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना करना पड़ा है। इस मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी ने 17 गेंदों में 32 रनों की धमाकेदार पारी खेली तो जरुर मगर वो अपनी टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो सके। महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी पारी में 3 छक्कों और एक चौके की मदद से धमाकेदारी पारी तो खेली मगर इस पारी को जीत में सफल नहीं हो सके और चेन्नई को तीन रन से हार का सामना करना पड़ा।

इस मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी अंतिम गेंद पर छक्का नहीं लगा सके और टीम को जीत नहीं मिली। मगर इस मुकाबले में हार के साथ ही कुछ ऐसा हुआ जो फैंस के लिए अधिक चिंता का विषय बन गया है। दरअसल इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी चोटिल हो गए है। इसकी जानकारी कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने दी है। उन्होंने मीडिया को बताया कि माही चोटिल हुए है, जिससे फैंस काफी परेशान हो गए है।

घुटने की चोट से परेशान
कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बताया कि धोनी घुटने की चोट से परेशान हो गए है। मैच के दौरान धोनी को देखकर इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। धोनी की फिटनेस अब तक हमेशा शानदार रही है। वो अपने खेल को लेकर बेहद प्रोफेशनल है। टीम के फिजियो धोनी की फिटनेस पर ध्यान दे रहे है और उनकी चोट की निगरानी भी रखी जा रही है। वैसे ये बात सामने नहीं आई है कि महेंद्र सिंह धोनी अगला मुकाबला खेलेंगे या नहीं, मगर फैंस धोनी की चोट की जानकारी मिलने पर परेशान हो गए है।

कई खिलाड़ी हैं चोटिल
चेन्नई सुपर किंग्स के महेंद्र सिंह धोनी इस समय चोट से जूझ रहे है। ऐसे में टीम के लिए बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। महेंद्र सिंह धोनी के अलावा टीम के कई खिलाड़ी चोटिल होने के कारण बाहर बैठे है। इसमें स्टार गेंदबाज दीपक चाहर, सिमरजीत, बेनस्टोक्स और सिसांडा मगाला शामिल है। उनके अलावा जैमिसन और मुकेश चौधरी भी लीग से बाहर हैं क्योंकि वो चोटिल हो गए है। जानकारी के मुताबिक दीपक चाहर चोट के कारण दो सप्ताह तक कोई मैच नहीं खेल सकेंगे, जबकि सिसांडा मगाला भी एक सप्ताह के लिए बाहर है। 

अन्य न्यूज़




Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments