Wednesday, September 27, 2023
spot_img

America में दिखा MS Dhoni का जलवा, Donald Trump के साथ गोल्फ खेलते दिखे पूर्व कप्तान

X @DHONIism

इसी बीच अमेरिका से महेंद्र सिंह धोनी के कुछ फोटोज वायरल हो रहे है, जिसमें वो गोल्फ खेलते नजर आ रहे है। खासबात है कि महेंद्र सिंह धोनी के लिए इस गोल्फ मैच की मेजबानी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की।

भारतीय टीम के सबसे सफलतम कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अमेरिका में परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे है। इसी बीच अमेरिका से महेंद्र सिंह धोनी के कुछ फोटोज वायरल हो रहे है, जिसमें वो गोल्फ खेलते नजर आ रहे है। खासबात है कि महेंद्र सिंह धोनी के लिए इस गोल्फ मैच की मेजबानी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की।

इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप और महेंद्र सिंह धोनी ने लगभग एक घंटे तक मैच खेला। धोनी और ट्रंप के बीच खेले गए इस मैच का वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे है। इससे पहले 42 वर्षीय महेंद्र सिंह धोनी कार्लोस अलकराज और अलेक्जेंडर ज्वेरेव के बीच यूएस ओपन पुरुष एकल क्वार्टरफाइनल मुकाबले को देखने भी पहुंचे थे। इसके बाद अब पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ वो गोल्फ खेलते हुए दिखे है।

माना जा रहा है कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने महेंद्र सिंह धोनी को नेशनल गोल्फ क्लब बेडमिंस्टर में गोल्फ खेलने के लिए आमंत्रित किया था। इस दौरान का फोटो महेंद्र सिंह धोनी के दोस्त हिदेश संघवी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। फोटो शेयर होते ही महेंद्र सिंह धोनी और डोनाल्ड ट्रंप ट्रेंड होने लगे। बताया जा रहा है कि दोनों ने लगभग एक घंटे तक गोल्फ खेला। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके है। इससे पहले भी कई मौकों पर धोनी गोल्फ खेलते हुए देखे गए है।

चेन्नई सुपर किंग्स को दिलाए पांच खिताब

महेंद्र सिंह धोनी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके है। मगर इंडियन प्रीमियर लीग में अब भी धोनी खेलते हुए देखे जाते है। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी टीम को अब तक पांच बार खिताब जीता चुके है। इस वर्ष 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना पांचवा खिताब जीता था। 

अन्य न्यूज़




Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments