Tuesday, September 26, 2023
spot_img

MS Dhoni की टीम CSK का कारनामा, इस मामले में बनी नंबर-1 IPL टीम

प्रतिरूप फोटो

CSK Twitter

Kusum । Aug 17 2023 6:28PM

सीएसके ने ट्विटर पर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। दरअसल, सीएसके ट्विटर पर 10 मिलियन फॉलोअर्स वाली पहली आईपीएल प्रेंचाइजी बन गई है।

आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स की फैन फॉलोइंग देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है। एमएस धोनी की कप्तानी वाली सीएसके ने ट्विटर पर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। दरअसल, सीएसके ट्विटर पर 10 मिलियन फॉलोअर्स वाली पहली आईपीएल प्रेंचाइजी बन गई है। 

आईपीएल में पांच बार खिताब अपने नाम करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। इस टीम के खिलाफ भारतीय टीम में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने नाम एक और कारनामा किया है। आईपीएल इतिहास में चेन्नई पहली ऐसी टीम बन गई है जिसके ट्विटर पर 10 मिलियन यानी एक करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं। इसके पीछे का एक कारण कप्तान एमएस धोनी भी हैं। फ्रेंचाइजी से जुड़ने के बाद से ही एमएस धोनी की फैन फॉलोइंग में भी इजाफा हुआ है। धोनी भले ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों लेकिन फैंस अभी भी आईपीएल में उन्हें खेलते हुए देखना चाहते हैं। 

आईपीएल 2023 का खिताब चेन्नई ने अपने नाम किया था। जिसमें टीम ने पिछले साल की विजेता टीम गुजरात टाइटंस को मात दी थी। वहीं चेन्नई की इस फ्रेंचाइजी को दुनियाभर में सराहा जाता है। 

अन्य न्यूज़




Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments