Sunday, June 4, 2023
spot_img

Nikhat Zareen ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनी विश्व चैम्पियन

प्रतिरूप फोटो

ANI Image

दिल्ली में आयोजित हो रही महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप को निकहत जरीन ने जीत लिया है। उन्होंने 50 किलो भारवर्ग में भारत को खिताब दिलवाया है।

भारत की महिला मुक्केबाज निकहत जरीन ने इतिहास रच दिया है। दिल्ली में आयोजित हो रही महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप को निकहत जरीन ने जीत लिया है। उन्होंने 50 किलो भारवर्ग में भारत को खिताब दिलवाया है। ये लगातार दूसरा मौका है जब निकहत विश्व चैंपियन बनी है। भारतीय टीम को ये तीसरा मेडल इस महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में मिला है।

रविवार 26 मार्च को हुए इस मुकाबले में यहां वियतनाम की एनगुएन थि ताम को 5-0 से हराकर विश्व चैम्पियन बनीं। यह निकहत जरीन का दूसरा विश्व खिताब है। बता दें कि 26 वर्षीय निकहत जरीन दो बार गोल्ड खिताब जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला मुक्केबाज है। इससे पहले निकहत ने वर्ष 2022 में भी विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप को जीता था।

अन्य न्यूज़




Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments