Monday, March 27, 2023
spot_img

Accident In Jabalpur : सड़क हादसों में वाहनों ने मारी टक्कर, दो की मौत

Publish Date: | Mon, 27 Feb 2023 11:33 AM (IST)

Accident In Jabalpur : जबलपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में अंधमूक चौराहे के पास सड़क पार कर रहे युवक को शनिवार रात जहां एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वहीं एक आश्रम के सुरक्षाकर्मी को बरगी थाना क्षेत्र के मंगेली मोड के पास वाहन ने टक्कर मारी। दोनों मामलों में घायलों को गंभीर अवस्था में मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों की देर रात मौत हो गई। रविवार को पुलिस ने दोनों शवों का पीएम कराया। पुलिस आरोपित वाहन और चालकों का पता लगा रही है।

पुलिस के मुताबिक भेड़ाघाट के तेवर के ग्राम पडुआ में रहने वाला अनुराग सेन (25) पेशे से वाहन चालक था। शनिवार रात वह अंधमूक बाइपास गया था। रात में वह सड़क पार कर रहा था, इस दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के साथ ही अनुराग कई फीट उछलकर सड़क पर जा गिरा। खून से लथपथ अनुराग को देखकर आसपास से गुजर रहे लोगों ने 108 एम्बुलेन्स को की मदद से तत्काल मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई।

वहीं बरगी पुलिस ने बताया कि ग्राम बहोरीपार निवासी परसराम पटेल (70) मंगेली के पास स्थित एक आश्रम में सुरक्षाकर्मी था। शनिवार की शाम लगभग छह बजे वह सायकिल से वापस अपने घर लौट रहा था। वह जैसे ही मंगेली चौराहे के पास पहुंचा, अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर में जहां परसराम की साइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर स्वजन पहुंचे जहां उसकी मौत हो गई।

Posted By: Dheeraj Bajpaih

Mp

 


Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments