Publish Date: | Sun, 26 Mar 2023 03:05 PM (IST)
भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। राजधानी के नजीराबाद थाना इलाके में आठ दिन पहले एक विवाहित महिला ने ससुराल में फांसी लगा ली थी। पुलिस को मौके से कोर्इ सुसाइड नोट नहीं मिला था। मामले की जांच के दौरान युवती के मायके वालों के बयान दर्ज किए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करते थे। पति दहेज में बाइक लाने के लिए पत्नी को शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान करता था। इसके चलते युवती ने खदकुशी कर ली। जांच के बाद शनिवार रात पुलिस ने पति, सास, ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
नजीराबाद थाना पुलिस के मुताबिक ग्राम खताखेड़ी निवासी 25 वर्षीय आरती पत्नी दीपक सहरिया ने 18 मार्च की सुबह ससुराल में फांसी लगा ली थी। मूलत: शमशाबाद निवासी आरती की शादी चार साल पहले दीपक के साथ हुर्इ थी। उसकी दो बेटियां हैं। दीपक निजी काम करता है। छह माह पहले काम के सिलसिले में दीपक परिवार के साथ इंदौर गया था। होली पर ही वे लोग गांव लौटे थे। 18 मार्च की सुबह दीपक ने पत्नी आरती को घर में फांसी पर लटके देखा तो पुलिस को घटना की सूचना दी थी। मौके पर तलाशी के दौरान पुलिस को कोर्इ सुसाइड नोट नहीं मिला था। जांच के दौरान आरती के मायके वालों ने आरोप लगाया कि बेटी को शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज लाने के लिए परेशान करते थे। पति दीपक दहेज में बाइक लाने के लिए परेशान करता था। प्रताड़ना के कारण ही आरती ने खुदकुशी कर ली।
जांच में प्रताड़ना की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरती के पति दीपक, ससुर पर्वत सिंह और सास सौरम बार्इ के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
Posted By: Ravindra Soni
Source link
Recent Comments