Tuesday, May 30, 2023
spot_img

Bhopal News: कृषि विभाग ने किसानों से नरवाई नहीं जलाने की अपील

Bhopal News: भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। जिले में रबी की फसल गेहूं की कटाई की जा रही है, ऐसे में कृषि विभाग ने किसानों से नरवाई नहीं जलाने की अपील की है। जिससे पर्यावरण को नुकसान न हो और आसपास लगी फसल आग की चपेट में न आए। वहीं यदि कोई विभाग की अपील को नहीं मनेगा तो उसके खिलाफ जुर्माना की कार्रवाई की जाएगी।

कृषि विभाग ने बताया कि यह देखने में आ रहा है कि फसल काटने के पश्चात तने के अवशेष बचे रहेते है। इसे नरवाई कहते है। किसान नरवाई में आग लगाकर उसे नष्ट करते है।जिससे भूमि की उर्वरकता नष्ट होती है तथा अग्नि दुर्धटना की सम्भावना भी बनी रहती है।कृषि विभाग ने बताया कि पर्यावरण विभाग द्वारा नरवाई में आग लगाने की घटनाओं को प्रतिबंधित करने दंड अधिरोपित करने का प्रविधान किया है। कृषक उपलब्ध फसल अवशेषों को जलाने की बजाए उनको वापस भूमि में मिला देते है तो निम्न लाभ प्राप्त होते है। जैसे कि कार्बनिक पदार्थ की उपलब्धता में वृद्धि, पोषक तत्वों की उपलब्धता में वृद्धि, मृदा भौतिक गुणों के सुधार होते है, फसल उत्पादकता

में वृद्धि अतः किसानों से अपील है कि खेतों में नरवाई बिल्कुल न जलाएं नरवाई का उपयोग खाद एवं भूसा बनाने में करें। कृषि विभाग ने बताया कि मृदा स्वास्थ्य पर्यावरण एवं फसल उत्पादकता को दृष्टिगत रखते हुए फसल

अवशेषें को जलाने के बजाए भूमि में मिला देने से काफी लाभ होता है। फसल अवशेंषो से प्राप्त कार्बनिक पदार्थ भूमि में जाकर मृदा पर्यावरण में सुधार कर सूक्ष्मजीवी अभिक्रियाओं को उत्प्रेरित करता है। जिससे कृषि टिकाऊ रहने के साथ-साथ उत्पादन में वृद्धि प्राप्त की जा सकती है। कंबाईन हार्वेस्टर के साथ स्ट्रा मेनेजमेंट सिस्टम अथवा स्ट्रा रीपर प्रयोग अनिवार्य रूप से करे स्ट्रा रीपर यंत्र डंठलों को काटकर भूसे में बदले देता है। भूसे का उपयोग कृषक स्वयं के पशुओं को खिलाने के लिए तथा अतिरिक्त आय के साधन के रूप में भी कर सकता है।

Posted By: Lalit Katariya

Mp

 

google News

Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments