Publish Date: | Mon, 27 Feb 2023 10:33 AM (IST)
Bhopal News : संत हिरदाराम नगर नवदुनिया प्रतिनिधि। संत हिरदाराम नगर की प्रमुख सामाजिक संस्था वाहेगुरु सेवा समिति ने राष्ट्रीय सिंधी मंच के सहयोग से क्षेत्र के गरीब परिवारों को राशन का वितरण किया। महिलाओं को आटे के पैकेट बांटे गए। इस अवसर पर संस्था से जुड़े युवाओं ने मानव सेवा का संकल्प लिया।
एफ वार्ड उत्तर हरचुराम धाम में आयोजित समारोह में समिति के अध्यक्ष सनी टेकवानी ने कहा कि गरीबों की मदद करना हमारा सामाजिक दायित्व है। युवाओं को अपने व्यस्त समय में से कुछ समय सेवा के लिए जरूर निकालना चाहिए क्योंकि गरीबों की सेवा करने से ही पुण्य मिलता है। टेकवानी ने कहा कि उन्हें सेवा करने की प्रेरणा मानव सेवा के प्रतीक संत हिरदाराम जी से मिली। संत जी ने हमेशा बच्चे बूढ़े और बीमार की सेवा का संदेश दिया वे गरीबों की हर संभव मदद करने का संदेश देते थे। हमें भी उनके वचनों पर अमल करते हुए गरीबों की सेवा करनी चाहिए। हमने अपनी संस्था का ध्येय वाक्य मानव सेवा ही माधव सेवा है रखा है इस कथन को चरितार्थ करते हुए समय-समय पर गरीब परिवारों की मदद की जाती है। समारोह में जिला महासचिव हरमेश सबनानी, संतोष जेठानी, रवि सतानी, नरेंद्र टहिल्यानी, इंद्र वरयानी समीर राजानी मनीष आदि उपस्थित थे।
कठिन समय में हमेशा आगे आये युवा
वाहेगुरु सेवा समिति के सदस्य कठिन समय में हमेशा सेवा के लिए आगे आए हैं। कोरोना की पहली एवं दूसरी लहर के समय संस्था से जुड़े युवाओं ने अपने जेब खर्च से धनराशि एकत्रित कर गरीबों की मदद की थी। संस्था के सदस्य गरीबों को उनके घर तक राशन एवं भोजन भी पहुंचाते थे। सन्नी टेकवानी के नेतृत्व में सड़क पर घूमते बेसहारा पशुओं एवं श्वानों को भी भोजन कराया जा रहा है। मूक पशुओं की सेवा करने के लिए अब कई युवा आगे आ रहे हैं।
Posted By: Lalit Katariya
Source link
Recent Comments