Sunday, March 26, 2023
spot_img

Bus Accident: नरसिंहपुर जिले में बस दुर्घटना, तीन यात्रियों की मौत, 20 से ज्यादा घायल।

Bus Accident: नरसिंहपुर/करेली। जिले में गुरुवार की रात हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्‍यादा लोग घायल हो गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना लिंगा बाइपास के पास हुई। यहां एक यात्री बस पलट गई। इससे तीन यात्रियों की मौत और 20 से ज्यादा यात्री घायल हो गए।

दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिसबल मौके पर पहुंच गया। घायलों को उपचार के लिए अस्‍पताल भेजा गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

बताया गया है कि यह दुर्घटना रात 10.30 से 11 बजे के बीच हुई। पारुल ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार हुई। जानकारी मिली है कि बस वैवाहिक कार्यक्रम से लोगों को लेकर सतधारा से बांसखेड़ा जा रही थी।

Posted By: Hemant Kumar Upadhyay

Mp

 


Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments