Saturday, June 3, 2023
spot_img

Gwalior Crime News: गोली चलाकर गुंडों ने फैलाई दहशत

Publish Date: | Mon, 27 Mar 2023 09:38 AM (IST)

Gwalior Crime News: ग्वालियर (नप्र)। इंदरगंज इलाके में बीच बाजार गोली चलाकर स्कार्पियो सवार गुंडों ने दहशत फैला दी। गुंडों ने यहां गोली चलाई तो आसपास के दुकानदार अपनी दुकानों के शटर डालकर भाग गए। इस मामले में वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। इंदरगंज पुलिस ने देर रात एफआइआर दर्ज की। अचलेश्वर रोड पर शाम को स्कार्पियो में सवार होकर गुंडे आए। यह लोग एक दुकान के बाहर खड़े हुए थे। कुछ देर तो टहलते रहे, दुकानदार को धमकाते रहे। इसके बाद एक गुंडे ने रायफल से गोली चला दी। उसने हवाई फायर किया। फिर उसके साथी ने गोली चलाई। गोली चलाकर यह लोग भाग गए। बीच बाजार में गोली चलने से लोग दहशत में आ गए। सीएसपी इंदरगंज विजय सिंह भदौरिया ने बताया कि यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हुआ।

आठ साल से फरार चल रहे बदमाश पकड़े

आठ साल से आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहे दो बदमाशों को पड़ाव थाना पुलिस ने पकड़ा है। पड़ाव थाना प्रभारी प्रशांत सिंह यादव ने बताया कि आर्म्स एक्ट के मामले में हरिमोहन पुत्र मनीराम साहू निवासी सिद्धेश्वर नगर और मुन्नेश सिंह पुत्र जनवेद सिंह भदौरिया निवासी गुढ़ा-गुढ़ी का नाका करीब आठ साल से फरार चल रहे थे। बीते रोज इनके शहर में आने की सूचना मिली। इसके बाद दो टीमों को इनकी तलाश में लगाया। इनके घर दबिश दी गई, जहां दोनों मिल गए। उधर जनकगंज थाना क्षेत्र स्थित संजय नगर में रहने वाले रणवीर बघेल के घर में बीती रात चोर घुस गए। चोर दूसरे कमरे में सामान खंगाल रहे थे, इसी दौरान रणवीर की पत्नी की नींद खुल गई। उन्होंने दूसरे कमरे में जाकर देखा तो चोर दिखे। शोर मचाने पर यह लोग भाग निकले। पुलिस को सूचना दी। जनकगंज थाना पुिलस ने घेराबंदी कर चोरों को पकड़ लिया। चोरों के नाम इस्माइल खान उर्फ गुल्लू, सन्नी कुशवाह और रामू बाथम हैं।

Posted By: anil tomar

Mp

 


Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments