Publish Date: | Mon, 27 Feb 2023 05:48 PM (IST)
Gwalior Crime News: ग्वालियर. ( नईदुनिया प्रतिनिधि )। ग्वालियर के थाटीपुर इलाके में रहने वाली एक महिला कर्मचारी के साथ ठगी होने का मामला सामने आया है। महिला सिंचाई विभाग में कर्मचारी है। जिस युवक ने ठगी की है वह महिला का परिचित ही है। महिला ने ठगी होने के बाद पुलिस से शिकायत की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला को जिस युवक ने झांसा दिया था कि वह रेस्टोरेंट खोल रहा है। कहा कि वह रेस्टोरेंट में साझेदार हो जाए।
जीत लिया महिला का भरोसा
थाटीपुर इलाके में रहने वाली सिंचाई विभाग की महिला कर्मचारी संगीता सिरके की मुलाकात कुछ समय पहले थाटीपुर इलाके में रहने वाले सौरभ राणा से हुई थी। दोनों के बीच अच्छा परिचय हो गया, इस पर उनके घर आने जाने लगा। कुछ ही समय में उसने संगीता का विश्वास जीत लिया। इसी बीच उसने झांसा दिया कि वह रेस्टोरेंट खोलने जा रहा है, अगर वह साझेदार बनना चाहती हैं तो बन सकती हैं। महिला कर्मचारी झांसे में आ गई। उसने 1600000 रुपये दिए। रुपये लेने के बाद आरोपित गायब हो गया। कई दिनों बाद जब वह मिला और महिला ने उससे रेस्त्रा के बारे में पूछा तो वह टालमटोल करने लगा। महिला ने अपने रुपये वापस मांगे। कई दिनों तक वह रुपये वापस करने की बात कहता रहा। उसने न रेस्त्रा खोला और न ही रुपये वापस किए। परेशान होकर महिला ने पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया। अब पुलिस इस मामले की तस्दीक में लगी है।
Posted By: anil tomar
Source link
Recent Comments