Saturday, June 3, 2023
spot_img

Gwalior property tax News: पांच दिन शेष, ग्रांट बचाने के लिए हर दिन वसूलने होंगे 2.48 करोड़

Publish Date: | Mon, 27 Mar 2023 09:22 AM (IST)

Gwalior property tax News: ग्वालियर. नईदुनिया प्रतिनिधि। वित्तीय वर्ष 202-23 को समाप्त होने में अब सिर्फ पांच दिन शेष बचे हैं। नगर निगम को केंद्र सरकार के 15वें वित्त आयोग से मिलने वाली करोड़ों रुपए की ग्रांट बचाने के लिए संपत्तिकर और जलकर के रूप में अब कुल मिलाकर 12.41 करोड़ रुपए वसूलने होंगे।

पहले से निर्धारित नियम के मुताबिक पिछले वित्तीय वर्ष यानी 2021-22 के मुकाबले इस वित्तीय वर्ष में कम से कम 10 प्रतिशत अधिक वसूली होने पर ही 15वें वित्त आयोग से ग्रांट के रूप में राशि मिल पाएगी, लेकिन नगर निगम का अमला अब भी पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले संपत्तिकर में 58 लाख और जलकर में डेढ़ करोड़ रुपए पीछे चल रहा है। अब निगम के अमले को प्रतिदिन 2.48 करोड़ रुपए की वसूली करनी होगी। तभी केंद्र सरकार से ग्रांट मिल पाएगी।संपत्तिकर और जलकर की वसूली में सालभर तक ढील छोड़ने वाले नगर निगम के अधिकारी अब टारगेट पूरा करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं।

स्थिति यह है कि छोटी-छोटी राशि वसूलने के लिए भी सख्ती बरती जा रही है। रविवार तक नगर निगम ने संपत्तिकर के रूप में 80.62 करोड़ रुपए की राशि वसूल कर ली है, लेकिन ये पिछले वित्तीय वर्ष से 58 लाख रुपए कम है। वहीं जलकर के रूप में रविवार तक 20.48 करोड़ रुपए की राशि वसूल कर ली गई है, जो पिछले वित्तीय वर्ष से डेढ़ करोड़ रुपए कम है। इस टारगेट को पूरा करने के बाद 10 प्रतिशत अतिरिक्त वसूली के रूप में 12.41 करोड़ रुपए की आवश्यकता होगी।

नगर निगम आयुक्त किशोर कान्याल ने इसके लिए अमले को साफ निर्देश दिए हैं कि वसूली के दौरान किसी की भी सिफारिश न सुनी जाए, क्योंकि यदि 10 प्रतिशत अतिरिक्त राशि वसूल नहीं कर पाए, तो शहर विकास के कई कार्य अटक जाएंगे।

Posted By: anil tomar

Mp

 


Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments