Sunday, March 26, 2023
spot_img

Gwalior Weather News: रात में ठंडक लौटी, छा सकते हैं बादल, ग्वालियर चंबल अचंल में मध्यम वर्षा के साथ गिर सकते हैं ओले

Publish Date: | Mon, 06 Mar 2023 09:34 AM (IST)

Gwalior Weather News: ग्वालियर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। जम्मू कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ गया है। इस कारण मौसम में ठंडक आ गई। सोमवार न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई, जिससे रात में ठंडक लौट आई, लेकिन दिन का तापमान बढ़ोतरी होगी और हल्के बालद छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 33 डिसे रिकार्ड हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार होली पर तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।

बीते दिनों को सुहब हल्के बादल छाए हुए थे, जिसकी वजह से न्यूनतम तापमान में उछाल आने से 16.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया और सामान्य से 3.6 डिसे अधिक रहा। इससे रात में ठंडक घटी है, लेकिन दोपहर बाद मौसम में काफी बदलावा आया। आसमान में काली घटाएं छा गई। तेज हवा भी चली। गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी भी हुई। मौसम में आए इस बदलाव की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई। अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुअा, जो सामान्य से 0.7 डिसे कम रहा। इससे दिन में ठंडक रही। गत दिवस धूप निकलने से मौसम में गर्माहट आ गई।

इन वजहों से बदलेगा मौसम

– जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इससे राजस्थान व गुजरात में चक्रवातीय घेरा बन गया है। इस असर उत्तर व पश्चिम मध्य प्रदेश पर अधिक है। पांच व छह मार्च को शिवपुरी व श्योपुर में झमाझम वर्षा के आसार है, लेकिन ग्वालियर में बूंदाबांदी ही होगी।

– ग्वालियर में सात से आठ मार्च के बीच तेज वर्षा हो सकती है। साथ ही कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। होली के दिन वर्षा से शहर भीगेगा। 10 मार्च तक इसी तरह का मौसम रहने वाला है।

इनका कहना है

– ग्वालियर में होली के दिन तेज वर्षा के आसार हैं। श्योपुर व शिवपुरी में तेज वर्षा हो सकती है। बादलों के चलते दिन के तापमान नहीं बढ़ेगा, लेकिन रात के तापमान में उछाल आ सकता है।

डा वेदप्रकाश सिंह, रडार प्रभारी मौसम केंद्र भोपाल

Posted By: anil tomar

Mp

 


Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments