Monday, March 27, 2023
spot_img

Holi 2023: 23 करोड़ रुपये में संवरे इंदौर के राजवाड़ा पर फिर डलेगा पर्दा

Publish Date: | Tue, 07 Mar 2023 03:20 AM (IST)

Holi 2023: इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। इंदौर की शान राजवाड़ा पर एक बार फिर पर्दा डाला जाएगा। 23 करोड़ रुपये खर्च कर संवारे गए राजवाड़ा को दर्शकों के लिए हाल ही में खोला गया था, लेकिन अब दोबारा उसकी खूबसूरती पर पहरा होगा। रंगपंचमी पर निकलने वाली गेर के दौरान रंग-गुलाल से बचाने के लिए ये फैसला लिया गया है। इस एतिहासिक और खूबसूरत इमारत को लेकर पुरातत्व विभाग ने स्मार्ट सिटी कंपनी को पत्र लिखा है, जिसमें राजवाड़ा को रंग-गुलाल से बचाने के लिए उसे ढंकने की मांग की गई है। इस पर स्मार्ट सिटी ने भी सहमति दर्ज कराई है।

पुरातत्व विभाग के उपसंचालक प्रकाश परांजपे ने राजवाड़ा के मूल रंग पर होली के रंग का असर नहीं पड़े, इसलिए इसे ढंकने का निर्णय लिया है। इस संबंध में स्मार्ट सिटी कंपनी को पत्र लिखा है, जिसमें कहा गया कि रंगपंचमी पर निकलने वाली गेर के दौरान रंगों से राजवाड़े की दीवार रंगीन हो सकती है, इसलिए इसे तिरपाल से ढंक दिया जाना चाहिए।

रंगपंचमी के पहले ढंक दिया जाएगा

स्मार्ट सिटी कंपनी के इंजीनियर डीआर लोधी कहते हैं कि यह बात सही है कि होली के रंगों से राजवाड़ा की इमारत का मूल रंग बिगड़ सकता है। फिलहाल हजारों दर्शक राजवाड़ा देखने आ रहे हैं, इसलिए रंगों के त्योहार को देखते हुए इसे तिरपाल से ढंका जाएगा।

एक नजर आंकड़ों पर

  • 2017 में गिरा था राजवाड़ा की ऊपरी मंजिल का एक भाग।
  • 2018 में शुरू हुआ था इसका संरक्षण कार्य।
  • 23 करोड़ रुपये में हुआ राजवाड़ा का संरक्षण।
  • 1.5 करोड़ रुपये खर्च हुए लाइट एंड साउंड शो के लिए।
  • 500 घन मीटर लकड़ी से इसे निखारा गया।
  • 13 फरवरी को राजवाड़ा का हुआ लोकार्पण।
  • 1 मार्च से पर्यटकों को सशुल्क राजवाड़ा खोला गया।
  • 1 मार्च को 906 पर्यटक राजवाड़ा देखने पहुंचे।

Posted By: Hemraj Yadav

Mp

 


Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments