Tuesday, May 30, 2023
spot_img

Indore News: राहुल के समर्थन में इंदौर में गांधी प्रतिमा के सामने कांग्रेस का संकल्प सत्याग्रह

Indore News: इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करने के विरोध में शहर कांग्रेस के नेताओं ने इंदौर के रीगल तिराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। सोमवार सुबह 10.30 बजे से रीगल तिराहा स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा पर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। कांग्रेस ने इस विरोध प्रदर्शन को संकल्प सत्याग्रह का नाम दिया है।

प्रदर्शन के दौरान इंदौर के प्रभारी कुलदीप इंदौरा, महेंद्र जोशी, महेंद्र परमार के साथ विधायक संजय शुक्ला, सदाशिव यादव, विनय बाकलीवाल, अश्विन जोशी, अर्चना जायसवाल, सुरजीत चड्ढा, राजेश चौकसे, पिंटू जोशी, चिंटू चौकसे, रीना बौरासी, ठाकुर जितेंद्र सिंह, जौहार मानपुरवाला आदि नेता मौजूद थे। इस दौरान नेताओं ने हाथों में बैनर ले रखे थे। इनमें राहुल गांधी को दिलेर बताते हुए भाजपा सरकार पर कटाक्ष किया गया था।

संसद सदस्यता समाप्त करना लोकतंत्र पर हमला

नेताओं ने भी अपने भाषण में कहा कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करना लोकतंत्र पर हमला है। कांग्रेस पार्टी इससे डरेगी नहीं और विरोध करेगी। उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस नेता जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं। इंदौर में भी जिला कांग्रेस द्वारा रविवार को राजीव गांधी प्रतिमा पर प्रदर्शन किया गया था। इसमें ग्रामीण क्षेत्र के नेता और जनप्रतिनिधि शामिल हुए थे।

Posted By: Hemraj Yadav

Mp
Mp

 

google News

Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments