Publish Date: | Sun, 26 Mar 2023 09:46 AM (IST)
Indore Weather Update: इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। इंदौर में रविवार सुबह बादल न होने के कारण सुबह से ही सूरज के तीखे तेवर दिखाई दिए। सुबह पश्चिमी और उत्तर पश्चिमी हवा 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से एक डिग्री कम था। बादलों के छंटने के कारण अब दिन में सूरज के तीखे तेवर दिखाई देंगे और गर्मी का अहसास होगा।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, अगले दो दिन शहर में हल्के बादल दोपहर बाद रह सकते हैं, लेकिन दिन में तापमान में बढ़ोतरी दिखाई देगी। 31 मार्च के आसपास उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मौसम का मिजाज फिर बदलेगा। सप्ताह के अंत में बादल रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी भी होने के आसार रहेंगे। अगले एक सप्ताह तक शहर में हवा का रुख उत्तर पश्चिमी रहेगा।
बदला-बदला रहेगा मौसम
वर्तमान में उत्तरी पूर्वी राजस्थान पर चक्रवाती का हवा का घेरा बना हुआ है। यहां से असम तक एक द्रोणिका लाइन गुजर रही है। इसके असर से दक्षिणी पूर्वी मप्र में में बादल रहने के साथ बूंदाबांदी की स्थिति दिखाई दे रही है। 31 मार्च को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में होगा। हालांकि, इसका प्रभाव उत्तर मप्र में रीवा, चंबल व ग्वालियर व पूर्वी मप्र में शहडोल व सागर में दिखाई देगा। इंदौर में इसके प्रभाव से बादल ही रहने और कही-कही हल्की बूंदाबांदी होने के आसार है।
Posted By: Hemraj Yadav
Source link
Recent Comments