Saturday, June 3, 2023
spot_img

Jabalpaur Crime News: चाकूबाजी में घायल युवक की मौत, हत्या का मामला दर्ज

Publish Date: | Sun, 26 Mar 2023 09:31 PM (IST)

जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। सुभाष नगर झंडा चौक निवासी अजय चौधरी और उसके भाई सतीश चौधरी के साथ विगत 22 मार्च को व्हीकल फैक्ट्री के पास चाकूबाजी की वारदात हुई थी। जिसमें गंभीर रूप से घायल अजय चौधरी की इलाज के दौरान मौत हो गई है। वहीं घायल सतीश चौधरी की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। मृतक अजय का लगातार इलाज चल रहा था और तीन दिनों में 20 से बाटल से अधिक खून चढ़ाया गया परंतु उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। रविवार को रांझी पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव स्वजन को सौंप दिया। स्वजन मृतक का शव एंबुलेंस में लेकर रांझी थाने पहुंच गए। वे शव रखकर प्रदर्शन की तैयारी में थे परंतु पुलिस ने उन्हें समझाइश देकर रवाना किया व प्रदर्शन नहीं होने दिया। पुलिस ने स्वजनों को अन्य आरोपितों पर जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। वहीं हत्या के मुख्य आरोपित को पुलिस ने इटारसी से गिरफ्तार कर लिया है।

यह हुई थी घटनाः

पुलिस के अनुसार 22 मार्च को सुभाष नगर झंडा चौक निवासी अजय चौधरी अपने बड़े पिता के बेटे सतीश चौधरी के व्हीकल फैक्ट्री के पास घूमने गया था। तभी वहां उन्हें आरोपित रज्जी बेन, सुजल और हर्ष ने रोका और गाली गलौज कर दी। तीनों ने सतीश और अजय के साथ जमकर मारपीट की अजय की जांघ सहित पेट व सतीश के पेट पर चाकू से दनादन वार कर मौके से आरोपित फरार हो गए। जानकारी लगते ही अजय की मां मीना वहां पहुंची। जिसके बाद लहूलुहान बेटे अजय और भतीजे सतीश को तत्काल मेडिकल अस्पताल लेजाकर भर्ती कराया गया। जहां लगातार दोनों का इलाज चल रहा था लेकिन शनिवार को अजय ने दम तोड़ दिया।

मुख्य आरोपित को भेजा गया जेलः

वारदात की घटना में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपित की तलाश करते हुए उसे इटारसी से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी अनुसार मुख्य आरोपित बजरंग नगर निवासी सुजल खनौतिया एंबुलेंस चलाता है। जिसका पुलिस को इटारसी में होने की जानकारी लगी। जिसके बाद शनिवार रात को ही पुलिस दल इटारसी रवाना हो गया और आरोपित को गिरफ्तार कर रविवार को उसे रांझी थाने लाया गया। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार वारदात में लिप्त अन्य दो आरोपितों की तलाश की जा रही है। जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Posted By: Jitendra Richhariya

Mp

 


Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments