Publish Date: | Sun, 26 Mar 2023 10:12 PM (IST)
Maha Ashtami 2023: उज्जैन (नईदुनिया प्रतिनिधि)। देश के 52 शक्तिपीठों में से एक शक्तिपीठ हरसिद्धि मंदिर में चैत्र नवरात्र की महाअष्टमी पर 29 मार्च बुधवार को दोपहर 12 बजे शासकीय पूजा होगी। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम शक्तिपीठ की परंपरा अनुसार माता हरसिद्धि को सौभाग्य सामग्री अर्पित कर नगर की सुख समृद्धि के लिए पूजा अर्चना करेंगे।
मंदिर प्रबंधक अवधेश जोशी ने बताया शक्तिपीठ हरसिद्धि में चैत्र व शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी पर शासकीय पूजा की परंपरा है। दोपहर 12 बजे कलेक्टर द्वारा देश, प्रदेश व नगर की सुख समृद्धि के लिए पूजा अर्चना की जाती है। हरसिद्धि मंदिर में सात्विक पूजा होती है। यहां देवी को मदिरा आदि तामसी सामग्री अर्पित नहीं की जाती है। माता हरसिद्धि को सौभाग्य सामग्री व चुनरी विशेष रूप से अर्पित की जाती है।
मध्य रात्रि में होता है हवन
शक्तिपीठ हरसिद्धि मंदिर में महाअष्टमी व नवमी के संधी काल में हवन होता है। चैत्र व शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी पर रात 10 बजे से हवन की शुरुआत हो जाती, मध्यरात्रि 12 बजे के बाद पूर्णाहुति होती है। बाड़ी (ज्वारे) का विसर्जन भी महानवमी की रात 11.30 बजे के बाद किया जाता है।
Posted By: Hemant Kumar Upadhyay
Source link
Recent Comments