MP News डिंडौरी (नईदुनिया प्रतिनिधि)। मुख्यमंत्री कन्या विवाह, निकाह योजना के तहत मंगलवार को एक साथ 300 दूल्हों की बरात नगर में निकली। नर्मदा तट स्थित गायत्री मंदिर परिसर से गाजे-बाजे के साथ बरात निकाली गई, जो नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए कार्यक्रम स्थल पुलिस लाइन मैदान पहुंची। रास्ते में जगह-जगह बरात का स्वागत करने के साथ स्वल्पाहार की व्यवस्था भी नगर के लोगों ने की थी।
Barat In Dindori : डिंडौरी में छाता लेकर 300 दूल्हेे पहुंचे दुल्हनिया लेने, देखें वीडियो#DindoriNews #MadhyaPradeshNews #musicalinstruments #ChiefMinisterKanyaVivahYojana #ChiefMinisterNikahYojana #Narmada #GayatriMandir https://t.co/h1SPZZZVlc pic.twitter.com/xi68tulYP7
— NaiDunia (@Nai_Dunia) February 28, 2023
बरात में अधिकारी कर्मचारियों के साथ जनप्रतिनिधि व भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। गाजे-बाजे के साथ निकाली गई बरात में जनप्रतिनिधि थिरकते भी नजर आए। बरात के दौरान आतिशबाजी भी की गई। बरात में दूल्हे छाता लेकर शामिल रहे। उनके साथ परिजन भी बारात में शामिल हुए। जगह-जगह बारात का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया गया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत विकासखंड डिंडौरी से 98, समनापुर से 23, अमरपुर से 43 बजाग से 53, करंजिया से 71, मेहंदवानी से एक और नगर परिषद डिंडोरी क्षेत्र से 11 जोड़े शामिल हो रहे हैं। परिजनों व दूल्हा दुल्हन के लिए भोजन की व्यवस्था भी पंडाल के पास की गई है। बरात निकलने से पूर्व गायत्री मंदिर परिसर में ही जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रत्येक दूल्हे को छाता, हाथ घड़ी, बिजन (हाथ वाला पंखा) सहित अन्य सामग्री प्रदान की गई।
Posted By: Dheeraj Bajpaih
Recent Comments