Saturday, June 3, 2023
spot_img

MP News: विक्रांत भूरिया की गिरफ्तारी पर बोले कमलनाथ- पार्टी उनके साथ, हम कार्रवाई का विरोध करेंगे

Publish Date: | Sun, 26 Mar 2023 06:55 PM (IST)

MP News: भोपाल(राज्य ब्यूरो)। मध्‍य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने मप्र युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया की गिरफ्तारी की निंदा की है। उन्होंने ट्वीट किया कि पूरी कांग्रेस पार्टी विक्रांत भूरिया के साथ है। हम सभी राजनीतिक और कानूनी विकल्पों से इस कार्रवाई का विरोध करेंगे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद से सदस्यता खत्म करने के विरोध में भूरिया ने भोपाल में प्रदर्शन किया था। इस दौरान रानी कमलापति स्टेशन पर रेल रोकी गई थी, इस पर उनके विरुद्ध एफआइआर हुई थी। रविवार को भोपाल पुलिस ने उन्हें झाबुआ से गिरफ्तार किया है।

नाथ ने कहा कि युवा आदिवासी नेता का अपराध यही है कि उन्होंने चोर को चोर कहा और अत्याचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस गिरफ्तारी से स्पष्ट है कि शिवराज सरकार बुरी तरह डर गई है। वह आदिवासी समुदाय और विरोध की हर आवाज को कुचलना चाहती है। इस कार्रवाई से भाजपा का आदिवासी विरोधी चेहरा एक बार फिर सामने आ गया है।

उल्‍लेखनीय है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म किये जाने के विरोध में भोपाल में कांग्रेस द्वारा किए गए प्रदर्शन एवं रेल रोकने पर युवक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया पर एफआइआर हुई है।

भोपाल पुलिस आज भूरिया को गिरफ्तार करने झाबुआ की गोपाल कॉलोनी स्थित निवास पहुंची। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी का जमकर विरोध किया। विरोध प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ता के आलावा जिले के तीनों कांग्रेसी विधायक भी भूरिया के निवास पहुंचे।

Posted By: Hemant Kumar Upadhyay

Mp

 


Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments