Friday, March 24, 2023
spot_img

MP Weather Update : भोपाल की रात हुई गर्म , न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस

Publish Date: | Mon, 27 Feb 2023 10:44 AM (IST)

MP Weather Update : भोपाल। फरवरी का महीना जाते जाते उत्तर भारत में तेज गर्मी पड़ने लगी है। तेज धूप लोगों को अप्रैल-मई जैसे मौसम का एहसास करा रही है। मध्य प्रदेश में भी तापमान काफी बढ़ गया है, जिससे अभी से लोगों को पसीना आने लगा है। यहां बढ़ती गर्मी से लोगों को अभी से दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए कहा जा सकता है कि गर्मी इसबार कई पुराने िरकार्ड को तोड़ने की तैयारियों में है। एमपी में रात का न्यूनतम तापमान भी 18 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा। राज्य में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश के सभी जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस को पार पहुंच चुका है।

एमपी के ज्यादातर जिलों में न्यूनतम तापमान भी 15 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा चला गया है और गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा और कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. अगले 3-4 दिन तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा। राजधानी भोपाल में सोमवार को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को भोपाल में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम 33.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

न्यूनतम तापमान

भोपाल- 18

इंदौर-14.7

जबलपुर-13.9

ग्वालियर-14.7

Posted By: Lalit Katariya

Mp

 


Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments