Panna News पन्ना। जिले में रिश्तों को शर्मसार करने और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नवजात का शव डीएनए जांच के लिए करीब एक माह बाद कब्र से निकाला गया।
रिश्ते के मामा ने किया अनेक बाद दुष्कर्म
पुलिस के अनुसार इस मामले की जांच के दौरान पता चला कि 16 वर्षीय एक बालिका ने रिश्ते में उसके मामा लगने वाले शख्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है। अपनी शिकायत में नाबालिग ने बताया है कि 17 बरस के उसके मामा ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। इसके बाद नाबालिग गर्भवती हो गई।
स्वजनों ने डाला दबाव तो शादी के लिए हुआ राजी
बताया जाता है कि इसके बाद समाजजनों का दबाव आया तो मामा शादी के लिए तैयार हो गया। नाबालिग ने इस बीच बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद प्रसूति के करीब एक माह बाद नवजात की मौत हो गई। तब मामा ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया। इस मामले की शाहनगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की गई है।
नवजात की मौत, शव को दफना दिया
नवजात की मौत के बाद परिजनों ने उसके शव को दफना दिया था। पुलिस के अनुसार पीड़िता और रिश्ते में उसका मामा दोनों नाबालिग हैं।
2021 का मामला है यह
पुलिस के अनुसार नाबालिग से उसके मामा ने वर्ष 2021 में संबंध बनाए थे। इसके बाद जून 2022 में नाबालिग गर्भवती हो गई। इस वर्ष 25 जनवरी को प्रसूति के लिए उसके परिजन शाहनगर के अस्पताल पहुंचे। 26 जनवरी को नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया।
समाजजनों ने डाला दबाव
पता चला कि इस मामले में समाजजनों के दबाव डालने पर लड़के के स्वजनों ने नाबालिग और उसके बच्चे को अपने साथ रख लिया मगर करीब 30 दिन बाद 27 फरवरी को बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद आरोपित ने शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद यह मामला पुलिस थाने पहुंचा। पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया।
नाबालिग ने बताई आपबीती, बताया धोखेबाज
नाबालिग ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि रिश्ते मामा लगने वाला लड़का उसके घर आता रहता था। इस दौरान उससे बातचीत होती रहती थी। एक दिन उसने शादी को कहा, आरंभ में तो उसने इंकार किया, लेकिन बाद में उसकी बातों में आ गई। उसे नहीं पता कि वह धोखेबाज निकलेगा। नाबालिग के अनुसार करीब डेढ़ साल में अनेक बार उसके साथ दुष्कर्म किया गया। एक दिन उसकी तबीयत बिगड़ी और शरीर में बदलाव आने लगा। जब उसने यह बात लड़के को बताई तो वह उसी पर नाराज हुआ। इसके बाद लड़के ने उससे बातचीत करना बंद कर दिया। जब हालात काबू के बाहर हो गए तो उसने यह बात अपने स्वजनों को बताई।
बाल सुधार गृह भेजा गया
इस मामले में शाहनगर के थाना प्रभारी भगवान सिंह ठाकुर ने बताया कि तहसीलदार की उपस्थिति में शव को कब्र से बाहर निकाला। इसके बाद डीएनए जांच के लिए नमूना लिया गया और शव को पोस्टमार्टम कराया है। आरोपित को भी कोर्ट के आदेश पर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
Posted By: Hemant Kumar Upadhyay
Source link
Recent Comments