Publish Date: | Mon, 06 Mar 2023 09:02 PM (IST)
Sagar Crime News: सागर (नवदुनिया प्रतिनिधि)। सागर जिले के राहतगढ़ थाना क्षेत्र के एक युवक ने इंटनरेट मीडिया पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के वीडियो पर अभद्र टिप्पणी की। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की शिकायत पर पुलिस ने इस युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
इस संबंध में जानकारी के अनुसार राहतगढ़ निवासी वीरसिंह प्रजापति ने थाने एक शिकायती आवेदन दिया है। आवेदन में उसने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर भूपेंद्र नाम की आइडी से मुख्यमंत्री मप्र शासन द्वारा शराब नीति में बदलाव के संबंधी में पोस्ट किए वीडियो पर अभद्र शब्द लिखते हुए टिप्पणी की है।
इस संबंध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस आइडी की जानकारी निकाली तो वह भूपेंद्र अहिरवार निवासी ग्राम परासरी खुर्द की होना पाई गई। जानकारी के अनुसार राहतगढ़ थाना पुलिस ने भूपेंद्र के खिलाफ धारा 294, 499, 500 और आइटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
Posted By: Hemant Kumar Upadhyay
Source link
Recent Comments