Monday, March 27, 2023
spot_img

Sarfaraz Memon: सरफराज से पूछताछ में जुटी आइबी-एनआइए और मुंबई एटीएस, आतंकी प्रशिक्षण के शक में हिरासत में

Publish Date: | Wed, 01 Mar 2023 01:32 AM (IST)

Sarfaraz Memon: इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। आतंकी प्रशिक्षण के शक में हिरासत में लिए गए सरफराज से केंद्रीय जांच एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं। उसके फोन, ई-मेल और डिलिट वाट्सएप डाटा को रिकवर करने का प्रयास किया जा रहा है। उसके हांगकांग और चीन जाने की जानकारी तो मिली है, लेकिन पाकिस्तान जाने की पुष्टि शेष है।

डीसीपी (इंटेलिजेंस) रजत सकलेचा के मुताबिक फातमा अपार्टमेंट निवासी 41 वर्षीय सरफराज मेमन को सोमवार रात हिरासत में लिया गया था। मंगलवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी(एनआइए), इंटेलिजेंस, मुंबई एटीएस और आइबी अफसरों की टीम ने उससे पूछताछ की।

सरफराज ने हांगकांग और चीन जाना तो स्वीकारा, लेकिन पाकिस्तान जाने से मुकर गया। पुलिस अब उसके ई-मेल और व्‍हाट्सएप की जांच कर रही है। जोन-4 के एडीसीपी अभिनव विश्वकर्मा के मुताबिक सरफराज का पहला पासपोर्ट 2003 में बना था। वह चचेरे भाई अतीक के साथ पहली बार हांगकांग गया था।

वर्ष 2006 में उसका पासपोर्ट गुम हो गया था और हांगकांग से ही दूतावास के माध्यम से उसने दूसरा पासपोर्ट जारी करवाया था। सरफराज करीब 12 साल हांगकांग में रहा है। उसका टूरिस्ट वीजा बना था। यह भी सुबूत मिले कि वीजा समाप्त होने पर उसे एक बार डिपोर्ट भी किया गया था।

पांचवीं तक पढ़े सरफराज को कई भाषाओं की जानकारी

पुलिस ने सरफराज के माता-पिता को हिरासत में लिया तो वह थाने पहुंच गया। देर रात हुई पूछताछ में वह कई बातें छुपा रहा था। उसने यह भी नहीं बताया कि उसकी चीन में दूसरी पत्नी भी है। पुलिस ने जब उसके व्‍हाट्सएप अकाउंट की जांच की तो पत्नी और वकील से विवाद की जानकारी मिली। उसने बताया कि वह पांचवीं तक पढ़ा है, लेकिन उसे कई भाषाओं की जानकारी है।

चीनी पत्नी से विवाद, वकील पर फंसाने का आरोप

जोन-4 के डीसीपी आरके सिंह के मुताबिक सरफराज ने बताया कि हांगकांग में वह मोबाइल व्यवसाय के साथ रेस्त्रां में नौकरी करता था। इस दौरान उसका चीन जाना होता था। हांगकांग से चीन के लिए मेट्रो ट्रेन चलती है। इस दौरान उसकी चीनी महिला अकीवांग से दोस्ती हो गई। जिससे उसने शादी कर ली। अब उससे तलाक का केस चल रहा है। फीस को लेकर उसका वकील से भी विवाद हो गया। सरफराज ने कहा कि वकील ने ही उसे फंसाने के लिए एनआइए को ई-मेल कर दिया। उसने वकील से होने वाली चैटिंग दिखाई। इंटेलिजेंस के मुताबिक एनआइए को मिला मेल हांगकांग से आया था।

Posted By: Hemant Kumar Upadhyay

Mp

 


Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments