Sunday, March 26, 2023
spot_img

Startup in MP: मध्य प्रदेश में हर माह शुरू हो रहे 100 स्टार्टअप, सबसे ज्यादा आइटी क्षेत्र के

Startup in MP: गजेन्द्र विश्वकर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश स्टार्टअप सेंटर के पास हर महीने करीब 100 नए स्टार्टअप पंजीयन के लिए आ रहे हैं। प्रदेश में कुल स्टार्टअप की संख्या 2600 हो गई है। इसमें इंदौर के 978 स्टार्टअप शामिल हैं। यह संख्या दो साल पहले आधी थी। प्रदेश में सबसे ज्यादा आइटी क्षेत्र के स्टार्टअप हैं। मध्य प्रदेश स्टार्टअप सेंटर भोपाल के एग्जीक्यूटिव हेड अभिषेक बर्दिया का कहना है कि प्रदेश में इस समय 52 इंक्यूबेशन सेंटर कार्य कर रहे हैं। इसमें से 13 इंदौर में हैं। हर छह महीने में 500 से एक हजार करोड़ रुपये की फंडिंग प्रदेश के स्टार्टअप को मिल रही है।

स्टार्टअप के लिए बनाया गया फंड

भारत सरकार के स्टार्टअप इंडिया पोर्टल पर पंजीयन कराने वाले स्टार्टअप को ही प्रदेश में स्टार्टअप माना जाता है। इन्हें सरकार गति देने के लिए हर तरह से मदद कर रही है। स्टार्टअप के लिए एक फंड भी बनाया गया है, जिसके तहत फंडिंग दी जाएगी। निवेशकों को भी हमने जोड़ा हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर वे फंडिंग कर सके। सरकार की कोशिश है कि 2023 के अंत तक प्रदेश से दो से तीन स्टार्टअप यूनिकार्न में जगह बनाएं।

सही सलाह से असफलता की संख्या घटी

इंदौर में सुपर कारिडोर पर स्टार्टअप के लिए अलग से हब बनने से बाहर के शहरों के भी कई स्टार्टअप इंदौर आने की उम्मीद है। इन्वेस्ट इंदौर के सचिव सावन लढ्ढा का कहना है कि स्टार्टअप की संख्या में प्रदेश तीसरे स्थान पर है। हर माह प्रदेश में करीब 100 नए स्टार्टअप शुरू हो रहे हैं। स्टार्टअप पालिसी का लाभ मिलने और सही सलाह के कारण असफलता की संख्या घटी है।

Posted By: Prashant Pandey

Mp
Mp

 


Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments