Sunday, March 26, 2023
spot_img

Today in Bhopal: भोपाल हाट में ब्रज की होरी, जनजातीय संग्रहालय में देखें चित्र प्रदर्शनी

Publish Date: | Tue, 07 Mar 2023 07:05 AM (IST)

Today in Bhopal: भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। कोरोना की तीसरी लहर का प्रकोप खत्‍म होने के बाद शहर में सांस्‍कृतिक, धार्मिक, सामाजिक कार्यक्रम पहले की तरह हो रहे हैं। मंगलवार 07 मार्च को शहर में कई ऐसे आयोजन हैं, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे ही चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।

चित्र प्रदर्शनी – श्‍यामला हिल्‍स पर स्‍थित मध्य प्रदेश जनजातीय संग्रहालय की लिखंदरा दीर्घा में गोंड चित्रकार आत्माराम श्याम के चित्रों की प्रदर्शनी सजाई गई है। इसे सुबह 11 बजे से देखा जा सकता है।

माह का प्रादर्श – इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के अंतरंग भवन वीथि संकुल में माह का प्रादर्श श्रंखला के तहत काष्ठ युग्म प्रतिमा ईसर और गणगौर का प्रदर्शन किया जा रहा है। आप इसका अवलोकन सुबह 11 बजे से कर सकते हैं।

शिल्प बाजार – भोपाल हाट में केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय की ओर से गांधी शिल्प बाजार का आयोजन किया जा रहा है। आप इसका अवलोकन दोपहर 02 बजे से कर सकते हैं। शाम सात बजे यहां ‘ब्रज की होरी’ कार्यक्रम।

श्रीमद्भागवत कथा – चूनाभट्टी स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा। समय : दोपहर दो बजे।

नृत्य व नाट्य कार्यशाला – फ्लाइंग फैरीज स्टूडियो प्रोफेसर कालोनी में नृत्य और नाट्य कार्यशाला। समय : दोपहर 03 बजे से।

होली महोत्सव – पुराने शहर के चौक बाजार में स्थित श्रीजी मंदिर में इन दिनों होली महोत्सव मनाया जा रहा है। शाम साढ़े छह बजे से यहां श्रद्धालु भगवान के संग फूलों की होली खेलेंगे।

Posted By: Ravindra Soni

Mp

 


Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments