Saturday, June 3, 2023
spot_img

Today In Jabalpur : बागेश्वर धाम के पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीमद् भागवत कथा समेत कई आयोजन होंगे आज

Publish Date: | Sun, 26 Mar 2023 09:00 AM (IST)

Today In Jabalpur : शहर में निकलने से पहले जान लें शहर की यातायात व्‍यवस्‍था।नहीं होगी आने-जाने में परेशानी। गंतव्‍य पर सही समय पर पुहंचेंगे। शहर भर में आज जबलपुर कल्चुरि महासभा की आमसभा, कथक नृत्य शैली पर एकाग्र घुंघरू समारोह, महाआरती, बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री करेंगे श्रीमद् भागवत कथा का वाचन, गुरु शिष्य स्मृति समारोह, विरोध प्रदर्शन, सद्बुद्धि यज्ञ आदि का आयोजन किया जाएगा।

जड़ी बूटियों की हवन सामग्री का वितरण सुबह नौ बजे से किया जाएगा। यहवितरण ननेलाल एंड कंपनी बड़ा फुहारा में किया जाएगा। आयोजक जमुना प्रसाद अग्रवाल एडवोकेट ट्रस्ट है।

शिर्डी साईं शोभा यात्रा समिति के निर्देशन में बह 10.30 बजे साईं मंदिर साईं चौक सिविल लाइन से निकाली जाएगी।

– सिख रामगढ़िया एसोसिएशन के चुनाव सुबह 11.30 बजे रामगढ़िया हाल गोरखपुर में होगा। चुनाव का एसोसिएशन ही आयोजक है।

– जबलपुर कल्चुरि महासभा की आमसभा दोपहर 12 बजे से आयोेजित की जाएगी। कल्चुरि समाज भवन स्नेह नगर

में होने वाले र्कायक्रम की आयोजक जबलपुर कल्चुरि महासभा महासभा है।

– भाजपा सरकार का पुतला दहन दाेपहर एक बजे से बल्देवबाग चौक में किया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग आयोजक है।

– शहर जिला कांग्रेस कमेटी के सौजन्‍य से विरोध प्रदर्शन व सद्बुद्धि यज्ञ किया जाएगा। दाेपहर तीन बजे

से सिविक सेंटर में लोगों की भीड़ जुटेगी।

-बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शाम चार बजे से करेंगे श्रीमद् भागवत कथा का वाचन। पनागर होने वाली श्रीमद् भागवत कथा के विधायक सुशील तिवारी इंदू आयोजक हैं।

-संगीत संकल्प जबलपुर के सौजन्‍य से कला वीथिका भंवरताल पार्क में शाम 5.15 बजे गुरु शिष्य स्मृति समारोह का आयोजन किया गया है।

कथक नृत्य शैली पर एकाग्र घुंघरू समारोह शाम सात बजे से आयोजित हाेगा। संस्कृति थिएटर कल्चरल स्ट्रीट भंवरताल गार्डन में होने वाले कार्यक्रम की आयोजक संस्कृति विभाग मध्य प्रदेश, उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी है।

जय मातेश्वरी मंदिर ट्रस्ट अग्रवाल कालोनी में रात्रि 8.30 बजे से महाआरती का आयोजन किया गया है। ट्रस्ट प्रबंधन के निर्देशन में होगी आरती।

Posted By: Dheeraj Bajpaih

Mp

 


Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments