Friday, March 24, 2023
spot_img

Ujjain Crime News: बेटी की सगाई में गोमांस परोसने वाला कालू पठान गिरफ्तार

Ujjain Crime News: उज्जैन (नईदुनिया प्रतिनिधि)। उन्हेल के कालू पठान नामक व्यक्ति ने अपनी बेटी की सगाई के कार्यक्रम में मेहमानों को गोमांस परोसा था। मामले में पुलिस ने पांच आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया था। कालू सहित एक अन्य की तलाश की जा रही थी। सोमवार को पुलिस ने कालू को गिरफ्तार कर लिया। एक दिन पूर्व ही हिंदूवादी संगठन उन्हेल बंद कर आरोपित को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की थी।

हिंदूवादी संगठनों ने किया था बंद

बता दें कि 17 फरवरी को उन्हेल के करनावद में एक गाय के अवशेष मिले थे। इसके बाद हिंदूवादी संगठन मौके पर एकत्र हो गए थे। जांच में पुलिस को पता चला था कि उन्हेल निवासी कालू पठान की बेटी की सगाई का कार्यक्रम था। इसके लिए मेहमानों को गोमांस परोसा गया था। पुलिस ने कालू सहित पांच आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। तीन आरोपितों आजाद शाह निवासी करनावद मार्ग, शाकिर खान और आमिर उर्फ बब्बा निवासी पठान मोहल्ला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। वहीं कालू तथा एक अन्य की तलाश की जा रही थी। सोमवार को हिंदूवादी संगठनों ने उन्हेल बंद का आह्वान कर दिया था। इस दौरान बाजार पूरी तरह बंद रहे थे।

एक आरोपित की तलाश जारी

संगठन के पदाधिकारियों की मांग थी कि पुलिस जल्द से जल्द कालू पठान को गिरफ्तार कर सख्त से सख्त कार्रवाई करें। इसके बाद पुलिस ने सोमवार रात को ही कालू पठान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है। एक अन्य आरोपित की तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Posted By: Prashant Pandey

Mp

 


Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments