Saturday, June 3, 2023
spot_img

Ujjain Crime News : महिदपुर में घर में मिली वृद्ध की गला कटी लाश, पुलिस कर रही मामले की जांच

Ujjain Crime News : उज्जैन (नईदुनिया प्रतिनिधि)। महिदपुर के ग्राम आक्या लिम्बा में रहने वाले 70 वर्षीय वृद्ध की रविवार रात को घर में गला कटी लाश मिली है। उस दौरान घर पर कोई नहीं था। मृतक के दो पुत्र अलग रहते हैं। वहीं पत्नी खेत पर काम करने के लिए गई थी। बहू घर पर आई तो ससुर का गला कटा शव देखा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस ने बताया कि ग्राम आक्या लिम्बा निवासी देवाजी उम्र 70 वर्ष अपनी पत्नी के साथ रहता था। उसके दो पुत्र अलग मकान लेकर रहते है।

रविवार रात को उसकी बड़ी बहू घर पर पहुंची थी। उस दौरान घर पर काेई नहीं था। कमरे में ससुर की गला कटी हुई लाश पड़ी हुई थी। जिस पर उसने स्वजन व पुलिस को सूचना दी। परिवार ने पुलिस को बताया कि मृतक का किसी से कोई विवाद नहीं था। पुलिस हत्या के कारणों की जांच में जुटी है।

Posted By: Hemant Kumar Upadhyay

Mp

 

google News

Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments