Sunday, March 26, 2023
spot_img

Vehicles Sale in Mela: मेले के अब दो दिन, बिक सकती हैं 600 से अधिक कारें, कल रात 12 बजे के बाद नहीं मिलेगी छूट

Publish Date: | Mon, 27 Feb 2023 09:13 AM (IST)

Vehicles Sale in Mela: ग्वालियर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। ग्वालियर व्यापार मेला 28 फरवरी को समाप्त होगा। अब दो दिन शेष बचे हैं। 28 फरवरी के रात 12 बजे वाहनों पर मिलने वाली 50 फीसद छूट बंद हो जाएगी। इन दो दिनों में कार व दुपहिया की बंपर बिक्री हो सकती है। इन दो दिनों में 600 से अधिक कारें व 700 से अधिक दुपहिया बिकने के आसार हैं। इन दो दिनों में छूट का लाभ नहीं लिया तो एक साल तक इंतजार करना पड़ेगा। डीलरों के यहां से मैसेज व फोन आने लगे हैं, जो लोग कार खरीदना चाहते थे।

मेले का शुभारंभ होने के बाद अाठ जनवरी से रोड टैक्स में 50 फीसद की छूट मिलना शुरू हो गई थी। पहले दिन 324 कारों का सत्यापन हुअा था और उन्हें छूट मिली थी। जनवरी में मेले की छूट की वजह से हर बंपर बिक्री हुई। चार पहिया, दुपहिया व तिपहिया, हल्के माल वाहक वाहनों की बिक्री हो रही है। मेले के दौरान एजेंसियों पर खरीददारों की भीड़ लगी है। शिवपुरी लिंक रोड पर हर कंपनी के ट्राले वाहन लेकर पहुंच रहे थे। मेले में सत्यापन के लिए कतार लगी हुई है। जनवरी व फरवरी में बिक्री में बढ़ोतरी हुई थी। फरवरी के मध्य में वाहनों की बिक्री में गिरावट आई थी, लेकिन फिर से बढ़ोतरी हो गई है। इस बार मेले से 1200 करोड़ से अधिक के वाहन बिकने के आसार हैं, क्योंकि पिछले साल मेला नहीं लगा था और लोगों को छूट नहीं मिली थी। लोग मेले की छूट के इंतजार में थे। वहीं लोगों को अपने पसंद की गाड़ी आसानी से मिल रही है। इसके अलावा सहालग भी रहा। लोगों ने विवाह में वाहन देने के लिए मेले से गाड़ी खरीदी, जिसकी वजह से भी वाहन बिक रहे हैं। बचत के चलते ग्वालियर से वाहन खरीद रहे हैं। प्रदेश में सबसे ज्यादा वाहन ग्वालियर में रजिस्टर्ड हो रहे हैं।

Posted By: anil tomar

Mp

 


Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments