Friday, March 24, 2023
spot_img

डॉक्टर के खाते से निकले सवा 4 लाख रुपए:चार बार में साइबर ठग ने कर दिया डॉक्टर का खाता खाली, मानसरोवर थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला

जयपुर18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राजस्थान पुलिस के लिए साइबर क्राइम एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा हैं। ये साइबर क्रिमिनल मैसेज और लिंग जनरेट कर किसी के भी मोबाइल में घुस जाते हैं। लोग जरा सी लापरवाही से अपनी जीवन की गाढ़ी कमाई इन बदमाशों को दे देते हैं। ऐसा ही एक मामला मानसरोवर थाने में दर्ज हुआ हैं। इस बार इन साइबर ठगों ने डॉक्टर ताराचंद गुप्ता को अपना शिकार बनाया हैं।

41वर्षीय पत्रकार कॉलोनी निवासी डॉक्टर ताराचंद गुप्ता ने बताया कि 4 मार्च को शाम 5.11 पर उनके मोबाइल नम्बर पर एक नम्बर से टेक्स्ट मैसेज आया जिसमें दिए गए लिंक पर उनके द्वारा क्लिक किया गया। उस लिंक पर क्लिक करने पर KYC के लिए OTP लिया। जिसके बाद चार बार में डॉक्टर के खाते से 4लाख 15 हजार 765 पैसा निकल गया। खाते से पैसा निकलने की जानकारी मिलने पर डॉक्टर ने मानसरोवर थाने की ओर दौड़ लगाई जिसके बाद अज्ञात के खिलाफ साइबर क्राइम का मामला दर्ज हुआ।

मानसरोवर थाने के एएसआई भगवान सहाय ने बताया कि पीड़ित डॉक्टर ताराचंद गुप्ता के खाते से आरोपी ने चार बार में पैसा निकाला पहला मैसेज 99012 का आया, दूसरा मैसेज 49863,तीसरा मैसेज 128900 और चौथा मैसेज 137990 रुपए का आया। पीड़ित जब थाने पहुंचा तब तक उसके खाते से पैसा निकल रहा था। जिसके बाद साइबर टीम को इस की जानकारी देकर खाते को सील कराया गया। वहीं जिस खाते में यह पैसा जा रहा था उसे भी फ्रिज कराया गया। होली के बाद बैंक खुलने पर खाते की जानकारी बैंक से लेकर आगे का अनुसंधान किया जाएगा।

खबरें और भी हैं…

Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments