Monday, March 27, 2023
spot_img

रुपए दुगुने करने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोपी:10 लाख, केमिकल और कागज जब्त

पाली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रोहट थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

रुपए डबल के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से रसायनिक पेय और कागज जब्त किए। साथ ही 2 युवकों से 10 लाख जब्त किए जो आरोपियों से डबल करवाने के लिए लाए थे। Sp डॉ गगनदीप सिंगला ने बताया की मुखबिर की सूचना पर sho रोहट उदय सिंह और sho ट्रांसपोर्ट नगर थाना विक्रम सिंह साधु के नेतृत्व में टीम गठित की। जिसने एनएच 62 सरहद बाण्डाई में स्थित ओम बन्ना मन्दिर के पास एक थ्री व्हीलर टैक्सी से पाली जिले के रोहट थाना एरिया के बिठू गांव हाल पाली के रजत नगर निवासी 33 साल के बाबूलाल पुत्र रूघाराम मेघवाल को गिरफ्तार किया। जिसने बताया की कागज के पेपर पर केमिकल लगाकर रुपए दुगुने करने का झांसा देकर आजमन से धोखाधडी करता है।

2 युवकों के कब्जे से 10 लाख जब्त पुलिस ने मौके से मुन्ना सिंह व दीपक सिंह उर्फ दिलीप सिंह के कब्जे से एक बैग से 10 लाख जब्त किए। मुन्ना सिंह ने बताया की 3 लाख उसके और 7 लाख दिलीप सिह के हैं। उर्फ दिपक सिंह द्वारा स्वंय के 07 लाख रुपये कुल 10 लाख रुपए रखे होना बताया और कहा कि वे ये रुपए दुगुने करवाने लाए थे। पुलिस ने ये रुपए भी जब्त किए।

खबरें और भी हैं…

Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments