जयपुरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
रामनगरिया थाना पुलिस ने युवती से रेप के मामले में आरोपी राजीव चौधरी उर्फ भगवत सिंह को अरेस्ट किया। (डेमो पिक)
जयपुर में दोस्ती कर एक युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर परिचित युवक ने उसके साथ देहशोषण किया। शादीशुदा होने के बाद भी शादी का झांसा देकर रेप किया। धोखे का पता चलने पर पीड़िता को जान से मारने के लिए गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। रामनगरिया थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया। पुलिस ने युवती से रेप के आरोपी को रविवार को अरेस्ट किया है।
DCP (ईस्ट) ज्ञानचन्द यादव ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में आरोपी भगवत सिंह उर्फ राजीव चौधरी (26) निवासी नदबई भरतपुर हाल विश्वविद्यालय नगर जगतपुरा रामनगरिया को अरेस्ट किया गया है। 11 जनवरी 2022 को रामनगरिया थाने में एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। शिकायत में बताया कि साल 2014 में उसकी जान-पहचान आरोपी राजीव चौधरी से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उसके साथ दोस्ती कर ली। मिलने के बहाने आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती रेप किया। उसके अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए।

रामनगरिया थाना पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी भगवत सिंह उर्फ राजीव चौधरी को अरेस्ट किया।
अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर देहशोषण करने लगा। सांगानेर थाने में साल 2020 में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई। जेल जाने के डर से 10 सितम्बर 2020 को शादी करने की कहकर मामला खत्म करवा दिया। 10 नवम्बर 2022 से 3 दिसम्बर 2022 तक शादी का झांसा देकर आरोपी ने उसके साथ रेप किया। पहले से शादीशुदा होने का पता चलने पर विरोध किया। आरोपी राजीव चौधरी ने जान से मारने के लिए उस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। जिसके बाद पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रामनगरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी भगवत सिंह उर्फ राजीव चौधरी को अरेस्ट किया।
Source link
Recent Comments