श्रीगंगानगरएक घंटा पहले
श्रीगंगानगर में एडीएम को ज्ञापन सौंपते आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।
जिले भर के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिले के विभिन्न एसडीएम मुख्यालयों पर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे। संगठन कार्यकर्ता उन्हें सरकारी कर्मचारी घोषित करने और मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। इसी मांग के संबंध में संगठन कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को आक्रोश रैली निकालने का फैसला किया है।
श्रीगंगानगर में रोष प्रदर्शन करते आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।
नेहरू पार्क से रवाना होगी आक्रोश रैली
आक्रोश रैली मंगलवार सुबह 11 बजे नेहरू पार्क से रवाना होगी। संगठन कार्यकर्ता शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। वहां जिला प्रशासन के अधिकारियों को समस्या से अवगत करवाएंगे। कार्रवाई नहीं होने पर संगठन कार्यकर्ता एक मार्च को जयपुर रवाना होगे। वहां दो मार्च को विधानसभा पर प्रदर्शन किया जाएगा।
सभी एसडीएम ऑफिस पर प्रदर्शन
इसी क्रम में सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जिले के सभी एसडीएम ऑफिस पर विरोध प्रदर्शन किया। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की सीता स्वामी ने बताया कि जिले के सभी एसडीएम ऑफिस पर सोमवार को विरोध प्रदर्शन कर अधिकारियों को ज्ञापन दिए गए हैं। इसी क्रम में मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। संगठन कार्यकर्ता एक मार्च को पेनडाउन हड़ताल करेंगे तथा दो मार्च को जयपुर में विरोध प्रदर्शन करेंगे।
Source link
Recent Comments