जोधपुरएक घंटा पहले
भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से 4 मार्च को विधानसभा का घेराव किया जाएगा। युवा मोर्चा ने प्रेस वार्ता कर इस बारे में जानकारी दी।
भारतीय जनता पार्टी और युवा मोर्चा अब पूरी तरह से चुनावी मोड को एक्टिव कर चुका है। इसी कड़ी में राजस्थान सरकार के खिलाफ युवा मोर्चा 4 मार्च को प्रदेश स्तरीय अभियान चलाने जा रहा है।
प्रदेशभर के कार्यकर्ता जयपुर में विधानसभा का घेराव करेंगे।सोमवार को सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता करते हुए भाजयुमो देहात दक्षिण के अध्यक्ष अरविंद बर्रा ने बताया कि कांग्रेस शासन के साढ़े चार साल में महिला उत्पीड़न और पेपर लीक माफिया पनप गए हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गई है। इसी के विरोध में 4 मार्च को जयपुर में विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इसी को लेकर 25 फरवरी को जयपुर में एक बड़ी बैठक भी रखी गई।
इसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर और भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने आगामी रणनीति रखी।उन्होंने बताया कि हर मंडल से 100 कार्यकर्ताओं को ले जाने का लक्ष्य दिया गया है। देहात दक्षिण में 20 मंडल है और इस लिहाज से उनके जिले से दो हजार कार्यकर्ता जयपुर कूच करेंगे।
Source link
Recent Comments