गुलाबपुराएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
चंबल परियोजना में शामिल सभी 69 राजस्व गांवों को 31 मार्च तक जोड़ दिया जाएगा।
चंबल परियोजना में शामिल सभी 69 राजस्व गांवों को 31 मार्च तक जोड़ दिया जाएगा। हुरड़ा तहसील के 6 राजस्व गांवों में पाइप लाइन नहीं हाेने से सप्लाई शुरू नहीं हो पाई है। अब इन गांवों तक चंबल परियोजना का पानी पहुंच गया है। गांव में पाइप लाइन बिछाकर चंबल परियोजना से जोड़ा जाएगा। इसके बाद चंबल परियोजना से पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी। हुरड़ा तहसील के 69 राजस्व गांव इस योजना में जुड़ने हैं। इसमें से 63 राजस्व गांव में चंबल का पानी पहुंच गया है। चंबल परियोजना के अधिशासी अभियंता सिद्धार्थ टांक ने बताया कि खेजड़ी, मुरायला, नाहरगढ़, भीमलत सहित 6 राजस्व गांव जुड़ना शेष हैं।
उनको 31 मार्च तक चंबल से जोड़कर पानी सप्लाई शुरू कर देंगे। इन गांव में पाइप लाइन बिछाई जाएगी। हुरड़ा तहसील क्षेत्र के सभी राजस्व गांव में चंबल परियोजना का पानी मिलने से पेयजल की समस्या नहीं रहेगी। चंबल परियोजना के तहत तहसील क्षेत्र में प्रतिदिन 100 लाख लीटर पानी दिया जाएगा।
चंबल परियोजना में क्षेत्र में 20 उच्च जलाशय तथा 4 पंपिंग स्टेशन गुलाबपुरा, सरेरी, मादेड़ा, रूपाहेली में बनाए गए हैं। गुलाबपुरा में चंबल परियोजना से पर्याप्त पानी मिल रहा है। उल्लेखनीय है कि चंबल परियोजना का शिलान्यास 2013 को रूपाहेली में हुआ था। गुलाबपुरा में 2019 से चंबल का पानी वितरण हो रहा है।
Source link
Recent Comments