चूरू34 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
विधानसभा उप नेता प्रतिपक्ष और विधायक राजेन्द्र राठौड़ ने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बाजार में व्यापारियों से रामा श्यामा की।
होली पर्व पर सोमवार शाम विधानसभा उप नेता प्रतिपक्ष और विधायक राजेन्द्र राठौड़ ने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बाजार में व्यापारियों से रामा श्यामा की। बाजार में व्यापारियों ने राठौड़ को गुलाल का तिलक लगाकर स्वागत किया।
राठौड़ ने कहा कि बाजार में व्यापारी और आमजन को स्नेह मुझे सालों से मिला है। इससे अपनेपन की अनुभूति महसूस होती है। त्योहार हमें एक दूसरे के साथ मिल जुलकर रहने का संदेश देते हैं। हमें चूरू की गंगा जमुनी तहजीब को बनाए रखना है। इस मौके पर पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सहारण, प्रधान दीपचन्द राहड़, भाजपा नेता चंद्राराम गुरी, विक्रम कोटवाद, पदमसिंह राठौड़, पूर्व जिलाध्यक्ष वासुदेव चावला, सुरेश सारस्वत, सुनील भाउवाला, उप जिला प्रमुख महेन्द्र न्यौल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष एम गोपाल बालाण, कपिल रक्षक और रजत शर्मा मौजूद रहे।
पूर्व विधायक हाजी मकबूल मंडेलिया, सभापति पायल सैनी ने भी सोमवार दोपहर बाजार में व्यापारियों को रंगों के पर्व की शुभकामनाएं दी।
कांग्रेस के पूर्व विधायक हाजी मकबूल मंडेलिया, सभापति पायल सैनी ने भी सोमवार दोपहर बाजार में व्यापारियों को रंगों के पर्व की शुभकामनाएं दी। मंडेलिया ने कहा कि होली का पर्व हमारे जीवन में खुशी और उल्लास लेकर आता है। हमें अपनी संस्कृति को ध्यान में रखते हुए हर त्योहार का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नोटबंदी और कोरोना के बाद लोगों की आर्थिक हालत खराब हो गई है। सभापति पायल सैनी ने भी व्यापारियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आमजन शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहयोग करें। इस मौके पर शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर, पंचायत समिति प्रतिपक्ष नेता धर्मेन्द्र बुडानिया, देहात ब्लॉक अध्यक्ष किशोर दांदू, कमला पूनियां और किसान नेता आदूराम न्यौल मौजूद रहे।
Source link
Recent Comments