राजसमंद12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
राजनगर में परंपरानुसार कोठार की होली का दहन।
राजसमंद जिला मुख्यालय पर राजनगर में आज शुभ मुहूर्त में नगर की प्रथम व मुख्य होलिका का दहन किया गया। होलिका दहन के दौरान तेज बारिश का दोर भी चला। लेकिन इस दौरान किसी प्रकार के उत्साह में कोई कमी नही देखी गई।
इस अवसर पर नगर परिषद द्वारा कोठार पर होली रोपण किया गया व चौक पर रंगोली सजाई गई। वही देर शाम वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा अर्चना की गई। बाद में आरती कर होली का दहन किया गया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों सहित नगर परिषद के कर्मचारी मौजूद रहे।
होलिका दहन के मुहूर्त के दौरान तेज हवाओं साथ बारिश हुई बावजूद इसके बिना व्यवधान के होलिका दहन किया गया व होलिका दहन के उत्सव में किसी प्रकार की कोई कमी नही देखी गई।
होलिका दहन के दौरान नगर परिषद द्वारा आतिशबाजी भी गई। वही स्थानीय नागरिकों द्वारा होली की परिक्रमा कर होली की अग्नि को अपने घरों पर ले जाकर धूप ध्यान किया गया।
Source link
Recent Comments