Sunday, March 26, 2023
spot_img

होली पर हुआ फागोत्सव आयोजित:राधा कृष्ण गौशाला भैरू दरवाजा परिसर में गुलाल अबीर उडाकर भजनों पर झूमते दिखे लोग


सवाई माधोपुरएक घंटा पहले

फागोत्सव के दौरान भजनों पर झूमते लोग।

फाल्गुन के महिने में होली की मस्ती के साथ फगोत्सव की धूम मची हुई है। इसी कड़ी में सोमवार शाम को राधाकृष्ण गौशाला में फागोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें फाग के गीत और भजनों पर देर रात तक श्रोता जमे रहे। राधा कृष्ण गौशाला से जुड़े नगर परिषद के पूर्व उप सभापति राजेश गोयल ने बताया कि होली के अवसर पर राधा कृष्णगौशाला परिसर में फागोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिला और पुरुषों ने भाग लिया। यहां पर कार्यक्रम के दौरान राधा कृष्ण की मनमोहक झांकी भी सजाई गई।

फागोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत में राधा कृष्ण की आरती उताई गई। यहां फाग के गीतों और भजनों की बयार शाम को शुरु हुई, जो देर रात चलती रही। जिसमें कई स्थानीय गायक कलाकारों ने फाग गीतों और भजनों की प्रस्तुति दी। जिन पर कई महिलाएं और पुरुष झूमते हुए दिखाई दिए। इस दौरान गुलाल और अबीर से यहां का माहौल रंगीन नजर आया। फागोत्सव के दौरान लोग एक दूसरे को गुलाल और अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हुए दिखाई दिए। यहां शाम सात बजे शुरु हुआ फागोत्सव का कार्यक्रम देर रात चला। इस दौरान लोगों ने फागोत्सव का आनन्द लिया। जिसके बाद यहां पर सामूहिक गोठ का आयोजन भी किया गया।

खबरें और भी हैं…

Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments