Monday, March 27, 2023
spot_img

जैसलमेर में पूर्व राजपरिवार ने किया होलिका दहन:प्राचीन परम्परा के साथ हुई पूजा अर्चना, विदेशी सैलानियों की उमड़ी भीड़

जैसलमेर16 मिनट पहले

जैसलमेर। गांधी चौक में पूर्व राजपरिवार सदस्यों की होली।

पर्यटन नगरी जैसलमेर में सोमवार शाम मुहूर्त अनुसार होलिका दहन का कार्यक्रम हुआ। जैसलमेर पूर्व राज परिवार के सदस्यों द्वारा पूजा अर्चना कर होली दहन किया गया। इस दौरान स्थानीय गांधी चौक में नाचना हवेली के सामने होलिका को सजाया गया। पूर्व राजपरिवार सदस्य ठाकुर विक्रम सिंह नाचना और केसरी सिंह नाचना ने होलिका की विधिवत पूजा अर्चना की। पूजा के बाद होलिका दहन का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। कोरोना काल के बाद पहली बार जैसलमेर आए विदेशी सैलानियों ने भी होलिका दहन कार्यक्रम को देखा और अपने कैमरों में होली त्योहार की परम्पराओं को कैद किया।

होली दहन कार्यक्रम में पूर्व राजपरिवार सदस्य ठाकुर विक्रम सिंह नाचना और केसरी सिंह नाचना

जैसलमेर में सोमवार को होलिका दहन का कार्यक्रम हुआ। शहर की हर गली- चौराहों पर होलिका दहन हुआ। होलिका दहन पारंपरिक तरीके से उत्सवी माहौल में किया गया। पूर्व राजपरिवार द्वारा गांधी चौक नाचना हवेली के सामने ठाकुर विक्रम सिंह नाचना के नेतृत्व में होलिका दहन किया। होलिका दहन से पूर्व शहर तथा आसपास के क्षेत्र की महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर और अपने बच्चों के लिए मन्नत मांगी वहीं रीति-रिवाज की प्रथा को निभाया। महिलाओं ने होली की पूजा अर्चना के दौरान अपने छोटे बच्चो के नाम की बेर और गोबर आदि से कंडी बनाकर होली पर पूजा की। शाम के समय होली का दहन किया गया। होलिका दहन के समय ढोल-मजीरे के साथ लोग इकट्ठे हुए और झूम कर होली गीत गाया। वैदिक मन्त्रोच्चार के बीच होलिका की पूजा-अर्चना की गई। होलिका दहन के बाद लोगों ने उसकी राख को माथे से लगाया और होली के फाग गाए। पूर्व राजपरिवार के सदस्यों ने सभी लोगों को होली के त्योहार की बधाई दी।

खबरें और भी हैं…

Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments